
Sagittarius Horoscope Today, 02 february 2026: फरवरी के दूसरे दिन और सप्ताह के पहले दिन धनु राशि की महिलाएं अपनी बुद्धि और विवेक के साथ करेंगी। आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो विस्तार, ज्ञान और सौभाग्य के कारक हैं। वहीं, आज का दिन सोमवार है, जो मन के कारक चंद्रमा का दिन है। आज आपके विचारों में जोश तो होगा, लेकिन साथ ही भावनाओं की शीतलता भी होगी। छोटी-मोटी परेशानियां आज आपको डिगा नहीं पाएंगी आज आप अपने ज्ञान और अनुभवों के दम पर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की उलझनों को भी सुलझाने में सक्षम होंगी।
धनु राशि की महिलाओं को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है। सप्ताह की शुरुआत का रूटीन वर्क लग सकती हैं। आज ध्यान रहे कि सच बोलते समय वाणी में कड़वाहट न हो। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाओं के लिए प्रेम का मतलब साथ के साथ-साथ फ्रीडम भी है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ एक दोस्त जैसा व्यवहार चाहेंगी। आप चाहेंगी कि आपका जीवनसाथी आपकी बातों को सुने और उस पर हंसे। आज शाम को घर के माहौल को हल्का बनाने के लिए आप कोई मजेदार किस्सा साझा कर सकती हैं। आज आपके पति किसी बात पर सेंसिटिव हों सकते है , इसलिए आलोचना करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं। सिंगल महिलाएं की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी विचारधारा का हो। धनु राशि वालों को नई चीजें आकर्षित करती हैं। यह व्यक्ति आपको मानसिक रूप से चुनौती देगा और यही बात आपको पसंद आएगी। आज एक-दूसरे के सपनों का सम्मान करना ही आज आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा।
उपाय: श्री कृष्ण को पीला चंदन लगाएं और खुद भी माथे पर हल्दी का तिलक करें।
धनु राशि की महिलाओं के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन मार्गदर्शन का है। आज आप ऑफिस में सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि एक मेंटर नजर आएंगी। आपके जूनियर्स या कलीग्स आज आपसे सलाह लेने आ सकते हैं। यदि आप शिक्षण, सलाहकार, ट्रैवल, या कानून के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप भविष्य के किसी बड़े प्रोजेक्ट की नींव रख सकती हैं। आपकी पॉजिटिव सोच आज ऑफिस के तनावपूर्ण माहौल को भी खुशनुमा बना देगी। बस एक बात का ध्यान रखें की ओवर कमिटमेंट से बचें। जो महिलाएं अपना व्यापार करती हैं, आज उन्हें विस्तार के नए अवसर दिखाई देंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया सीखने या नई तकनीक जोड़ने पर विचार करेंगी।
उपाय: घर से निकलते समय अपनी जेब में या पर्स में एक पीले रंग का रुमाल रखें। कार्यस्थल पर पहुंचकर सबसे पहले अपने इष्ट देव का स्मरण करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों पर धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। गुरु की कृपा से आज धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा। आज आपको महसूस होगा कि जब भी आपको जरूरत होती है, पैसा कहीं न कहीं से आ ही जाता है। आज आपका खर्च ज्ञान और अनुभव पर हो सकता है। आप किसी अच्छी किताब, ऑनलाइन कोर्स, या भविष्य की किसी यात्रा की बुकिंग पर पैसा खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको बोझ नहीं लगेगा। आज लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बहुत शुभ है। शेयर मार्केट में आज भाग्य आपका साथ दे सकता है, लेकिन लालच में न पड़ें।
उपाय: केले के पेड़ की जड़ में जल में थोड़ी सी हल्दी और चने की दाल मिलाकर चढ़ाएं।
धनु राशि की महिलाओं को आज अपने लीवर और कूल्हों/जांघों का ध्यान रखना चाहिए। धनु राशि शरीर के निचले हिस्से और लीवर को प्रभावित करती है। आज ज्यादा देर तक खड़े रहने से पैरों या साइटिका का दर्द परेशान कर सकता है। खान-पान में तली-भुनी चीजों से परहेज करें, क्योंकि इससे लीवर पर भार पड़ सकता है। आप स्वभाव से खुशमिजाज हैं, लेकिन कभी-कभी बेचैनी आप पर हावी हो जाती है। आज खुली हवा में टहलना या किसी पार्क में समय बिताना आपके लिए सबसे अच्छी दवा होगी।
उपाय: रात को सोने से पहले एक कप गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च डालकर पिएं।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।