Who is CA Nandini Agrawal: भारत देश की बेटियां आज पूरे विश्व में अपना दम दिखा रहा है। फिर चाहे कोई भी क्षेत्र हो, हमें हर जगह देश बेटियां खुद को प्रूफ करती नजर आ रही हैं। विश्व की सबसे युवा महिला कहां की रहने वाली हैं, उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और उन्होंने कैसे यहरिकॉर्डबनाया वो इस आर्टिकल में जानें।
विश्व की सबसे युवा महिला CA कौन है (Who is CA Nandini Agrwal)
- नंदिनी अग्रवाल मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली हैं। यह जगह एक समय पर डकैतों के इलाके के रूप में जानी जाती थी, लेकिन नंदिनी अग्रवाल ने अपनी मेहनत से इतिहास रच दिया है।
- जब नंदिनी 11वीं कक्षा में थी, तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक उनके स्कूल में आया था। इसी के बाद से वह रिकॉर्ड बनाने की कल्पना करने लगी और उसे पूरा भी किया।
नंदिनी अग्रवाल ने कहां से पढ़ाई की है? (Nandini Agrawal CA Topper)
लिंक्डइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने विक्टर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से 11वी और 12वी की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट एसोसिएशन और भारत के चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से पढ़ाई की है ।
सीए नंदिनी अग्रवाल की उम्र (Nandini Agrawal CA Topper Age)
नंदिनी अग्रवाल शुरुआत से पढ़ाई में माहिर हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा में भी उन्होंने टॉप किया था। साल 2021 में उन्होंने अपनी अंतिम सीए परीक्षा दीऔर उस समय वो केवल 19 वर्ष की थी। उन्होंने टॉप रैंक हासिल की थी।
सीए नंदिनी ने कैसे की पढ़ाई? (Nandini Agrawal Education)
View this post on Instagram
नंदिनी अग्रवाल ने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। इसके साथ-साथ उन्होंने और उनके भाई ने पढ़ाई प्रभावित ना हो इसलिए 3 साल तक किसी कार्यक्रम या गतिविधियों में हिस्सा नहीं लिया। दोनों ने ऑनलाइन कोचिंग को एक मुख्य साधन के रूप में देखा। टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में नंदिनी ने कहा कि उनके भाई का करियर में अहम योगदान दिया है।
इसे भी पढ़ेंःस्किल्स और पैसों दोनों के लिए है बेस्ट हैं ये इंटर्नशिप, पढ़ें डिटेल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Linkedin
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों