Easy Cow Rangoli Design: मट्टू पोंगल का पर्व तमिलनाडु और दक्षिण भारत में मनाया जाने वाले प्रमुख त्योहार है, जो किसान और पशुपालन की पूजा का प्रतीक है। इस दिन को कुल चार दिनों तक बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। पोंगल का पर्व इस वर्ष 14 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक मनाया जाएगा। पोंगल को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं, जिसमें हर एक दिन का खास महत्व है। तीसरे दिन मट्टू पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गाय, बैल, गन्ना, सूर्य से जुड़ी रंगोली बनाना शुभता का प्रतीक माना जाता है।
अगर आप भी रंगोली बनाने के लिए कुछ ऐसी आसान डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको गाय, सूर्य और गन्ने से जुड़ी रंगोली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 20 मिनट में बना सकती हैं।
मुख्य द्वार रंगोली डिजाइन
अगर आपको कुछ खास रंगोली डिजाइन बनाना नहीं आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे बताए गए टिप्स से पोंगल की खास रंगोली आकृतियां बनाकर तैयार कर सकती हैं। तीसरे दिन मट्टू पोंगल पर गाय की डिजाइन बना सकती हैं। रंग भरने के बोतल और चाय छन्नी की मदद लें। ऐसा ना करने से रंग फैलने और रंगोली के खराब होने का चांस बना रहता है। रंगोली को बनाने से पहले उसकी रॉ डिजाइन चॉक और स्केच की मदद से बनाएं।
अगर आप मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के लिए डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो आप गाय और गन्ने की रंगोली बना सकती हैं। आकृति बनाने के लिए पहले चॉक की मदद से रॉ डिजाइन तैयार करें।
- सूर्य बनाने के लिए छोटी प्लेट या थाली की मदद से वृत्त बनाएं।
- इसके बाद इसमें गाय की डिजाइन बनाकर नीचे के हिस्से में घड़ा, नारियल का पेड़ और पूजा सामग्री बनाएं।
- अब इसमें रंग भरकर रंगोली को पूरा करें। साथ ही घड़े और नारियल के किनारे को सफेद रंग से बॉर्डर बनाएं।
- इसके बाद इयरबड की मदद से घड़े और गाय की आकृति को पूरा करें।
- रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए दीपक रखकर सजाएं।
गाय-बछिया रंगोली डिजाइन
घर के आंगन में आप गाय और बछिया की आकृति बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा रंग नहीं है, तो आप रंगोली को चॉक की मदद से भी बना सकती हैं। गाय की रंगोली बनाना मट्टू पोंगल के दिन शुभ माना जाता है।
- गाय बछिया रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चॉक की मदद से एक गोला बनाएं। इसके बाद इसके ऊपर गाय और बैठी हुई बछिया की रॉ तस्वीर बनाएं।
- रॉ डिजाइन बनाने के बाद बोतल में काला रंग भरकर गाय और बछिया की बाहरी आकृति को बनाएं।
- अब छन्नी की मदद से गाय के शरीर को सफेद रंग से भरकर पूरा करें।
- इसके बाद आंख, पूछ और गले में बंधी घंटी में रंग भरें।
- नीचे बने गोल हिस्से में हरा रंग भरकर किनारे पर गेंदे फूल से बॉर्डर बनाकर रंगोली को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Surya Pongal Rangoli Designs 2025: सूर्य पोंगल पर रंगोली के रंगों से सजाएं अपना घर, बनाएं पॉट रंगोली डिजाइन
घड़ा पतंग रंगोली डिजाइन
अगर आप किसी बड़ी जगह पर रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं, तो इसके लिए आप पतंग, नारियल पेड़ और नई फसल की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
- इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले रॉ डिजाइन को बनाकर तैयार करें।
- इसके लिए पहले पहले दो घड़े एक-दूसरे के करीब बनाएं।
- अब घड़े से जोड़ते हुए नारियल का तिरछा पौधा बनाकर किनारे पर नई फसल की आकृति क्रिएट करें।
- इसके साथ ही घड़े के नीचे फूल और किनारे पर पतंग और दीपक बनाएं।
- रॉ डिजाइन बनाने के बाद रंग भरकर ऊपर सूर्य बनाकर डिजाइन को पूरा करें।
डॉट घड़ा रंगोली
अगर आपके पास कम समय है और इसमें कोई सरल और सुंदर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप घड़ा रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
- इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले तीन सर्कल बनाकर इनके किनारों को आउटलाइन करें।
- अब इसके बीच में एक घड़ा बनाकर उसमें रंग भरें।
- साथ ही सर्कल के किनारे पर डॉट और अलग-अलग डिजाइन को बनाकर इसे पूरा करें।
- इसके साथ ही बाहर वाले गोले को नारियल के पौधे का आकार दें।
- घड़े को इयरबड और चॉक की मदद से सजाकर रंगोली को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Bhogi Pongal Rangoli Designs: भोगी पोंगल के दिन 10 मिनट में बन जाएंगे ये रंगोली डिजाइन, बस करना होगा ये 3 काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों