म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के, ये बात देश की बेटियां साबित करके दिखा रही हैं। हाल ही में भारत की रहने वाली अक्षता कृष्णमूर्ति ने मंगल (Mars) पर रोवर चलाकर इतिहास रच दिया था। वह भारत की पहली महिला हैं, जिसने मंगल पर रोवर चलाया है।
इसी तरह अब भारत की बेटी मनीषा पाधी ने भी एक बड़ा पद संभालकर इतिहास रच दिया है। 2015 बैच की भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाधी को 4 दिसंबर को मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया गया है।
आज से पहले भारत में इस पद पद पर कोई भी महिला अधिकारी को अवसर नहीं मिला था।
महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर
यह कहना गलत नहीं होगा कि नियुक्ति के बाद मनीषा पाधी ने देश की महिलाओं को ऊंचा उठना सिखाया है। इससे पता चलता है कि महिलाएं अगर चाहें , तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने लैंगिक मानदंडों को तोड़ते हुए एक बड़ा कार्य किया है।
इससे यह साबित होता है कि कोई भी कार्य महिलाएं कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि यह पद केवल पुरुषों को ही मिले, महिलाओं को भी इस पद का एक समान अधिकार है।
इसे भी पढ़ें- Indian Women In Forbes List 2023: निर्मला सीतारमण समेत कौन हैं भारत की 4 सबसे शक्तिशाली महिलाएं
बुधवार को पद ग्रहण किया
स्क्वाड्रन लीडर पाधी ने औपचारिक रूप से अपना पद ग्रहण किया और बुधवार को राज्यपाल को रिपोर्ट किया, जहां उन्हें आइजोल में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलवाया गया। (भारतीय मूल की वो ताकतवर महिलाएं)
इसके पहले कहां थी मनीषा पाधी
अपनी नई पोस्टिंग से पहले, पाधी बीदर, पुणे और बठिंडा में वायु सेना स्टेशनों पर तैनात थीं। (ये हैं भारत की सबसे मजबूत महिला पॉलिटिशियन)
इसे भी पढ़़ें-भारत की सबसे पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें
मनीषा पाधी कहां की रहने वाली हैं?
मनीषा पाधी ओडिशा के गंजम जिले के बेरहामपुर की निवासी हैं। वह सीवी रमन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भुवनेश्वर से ग्रैजुएट हुईं। उनके माता-पिता भी भुवनेश्वर में रहते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों