herzindagi
nirmala sitharaman  forbes list

Indian Women In Forbes List 2023: निर्मला सीतारमण समेत कौन हैं भारत की 4 सबसे शक्तिशाली महिलाएं

भारत की वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण का नाम फिर से एक बार दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है। आइए जानते हैं अन्य तीन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में, क्या करती हैं काम और क्या है पद?
Editorial
Updated:- 2023-12-06, 16:45 IST

दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में फोर्ब्स के मुताबिक रॉबिन ग्रे 161 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ हेज फंड मैन ग्रुप को लीड करने वाली पहली महिला बनीं। अमेरिकी सेना के अनुभवी डेबरा क्रू ने इसी साल जून में शराब की सबसे बड़ी कंपनी डियाजियो की कमान संभाली और लंदन स्टॉक एक्सचेंज की 100 सबसे बड़ी कंपनियों में कुछ महिला सीईओ में से एक बन गईं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Forbes (@forbes)

वहीं, सिंगर टेलर स्विफ्ट, बेयोंसे और बार्बी की तिकड़ी ने अरबों डॉलर के खर्च को बढ़ावा दिया है। कंज्यूमर पर उनका प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने जुलाई की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे संबोधित किया था। साथ ही भारत की वित्त मंत्री का नाम फिर से एक बार दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल करने पर फोर्ब्स को मजबूर होना पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की सबसे पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें

इस लिस्ट में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा गेट्स के साथ साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम शामिल है। फोर्ब्स की 2023 की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की चार महिलाएं शामिल हैं।

भारत की चार सबसे शक्तिशाली महिलाएं

  1. 32 वें स्थान पर हैं भारत की वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण 
  2. 60 वें पायदान पर हैं HCL की सीईओ, रोशनी नादर मल्होत्रा 
  3. 70 वें स्थान पर हैं SAIL की सीईओ, सोमा मंडल 
  4. 76 वें नंबर पर हैं बायोकॉन की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, किरण मजूमदार शॉ

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण भारत की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। वे लगातार चौथी बार इस पद पर हैं। सीतारमण को उनकी आर्थिक नीतियों और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। निर्मला सीतारमण भारत की वर्तमान वित्त मंत्री हैं और दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं।

forbes most powerful indian women list

निर्मला सीतारमण, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक वरिष्ठ सदस्य हैं और 2017 से 2019 तक भारत की रक्षा मंत्री भी थीं। फोर्ब्स ने 2022 में उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 36वें स्थान पर रखा था। इस साल, उन्हें 32वें स्थान पर रखा गया है।

रोशनी नादर मल्होत्रा

रोशनी नादर मल्होत्रा HCL टेक्नोलॉजीज की सीईओ हैं। HCL भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है। नादर को उनकी लिडींग और कंपनी के ग्रोथ में अलग ही मुकाम हासिल करने में उनके सफल प्रयासों के लिए जाना जाता है। रोशनी नादर एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एकमात्र संतान हैं।

forbes powerful indian women list

इसे भी पढ़ें: भारतीय मूल की वो ताकतवर महिलाएं, जिन्होंने वर्ल्ड राजनीति में बनाया अपना मुकाम

मल्होत्रा ने कंपनी को नए बाजारों में विस्तार करने और नए प्रोडक्ट और सर्विस को डेवलप करने में मदद अहम भूमिका निभाई हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा समाज सेवा के लिए भी जानी जाती हैं। शिव नादर फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं, जो भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। तीसरी बार भी 2023 में, फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 60वें स्थान पर रखा है। 

Chairman forbes most powerful indian women list

सोमा मंडल

सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की सीईओ हैं। SAIL भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील कंपनियों में से एक है। मंडल को उनकी कार्यकुशलता और कंपनी के प्रदर्शन में सुधार के प्रयासों के लिए जाना जाता है। SAIL, भारत की सबसे बड़ी इस्पात कंपनियों में से एक है। सोमा मंडल जनवरी 2021 से इस भूमिका में हैं, मंडल सेल की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं। 2023 में ईटी प्राइम महिला लीडरशिप अवार्ड में 'सीईओ ऑफ द ईयर' के तौर पर सम्मानित किया गया है। फोर्ब्स की लिस्ट में 70 वें स्थान पर हैं।

Kiran Mazumdar Shaw forbes most powerful indian women list

किरण मजूमदार-शॉ

किरण मजूमदार-शॉ बायोकॉन की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। बायोकॉन भारत की सबसे बड़ी बायोटेक कंपनियों में से एक है। मजूमदार-शॉ को उनकी नवाचार और उद्यमशीलता के लिए जाना जाता है। बायोकॉन भारत की सबसे बड़ी जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है। लगातार छठी बार 2023 में भी फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में रखा है। इस बार वे 76वें स्थान पर हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: wikipedia/ Instagram/ sail

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।