महिलाओं की क्षमता और उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए Herzindagi ने आज HZ WomenPreneur Awards 2023 होस्ट किया। इस अवॉर्ड शो का मकसद साल 2022 में भारत में फीमेल एंटरप्रेन्योर को उनके काम के लिए सम्मान देना है। यह समारोह 23 फरवरी नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में संपन्न हुआ। इस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट स्मृति ईरानी ने अपने हाथों से महिलाओं को नवाजा है। चलिए एक नजर डालते हैं किन महिलाओं को दिया गया सम्मान।
स्वाति पीरामल को वुमन आइकन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। स्वाति जी भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं। वह पीरामल एंटरप्राइजेज की वाइस चेयरपर्सन हैं, जोफार्मास्यूटिकल्स, फाइनेंशियल सर्विस, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग का व्यापारिक समूह है।
स्वाति जी की कंपनी का औसत सालाना टर्नओवर 3318.54 करोड़ रुपये है।इस ग्रुप के 30 से अधिक देशों में ऑफिस हैं और 100 से अधिक बाजारों में वैश्विक ब्रांड उपस्थिति है।इस कंपनी में 10,000 से अधिक लोगकाम करते हैं।
तगे रीता जी को बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है। तगे रीता ने 'नारा आबा' ब्रांड के साथ भारत की पहली कीवी वाइनरी स्टार्ट की है। यह कंपनी लोकल फ्रूट्स से प्रीमियम क्लास वाइन बनाती है।
अकिंता सेठ को बिजनेस वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। वह StayVista Pvt. Ltd.की कपंनी सीईओ हैं। यह कंपनी 50+ डेस्टिनेशन में 500+ चुनिंदा हॉलिडे होम प्रदान करता है।स्टेविस्टा ने 2020 में 1.2 मिलियन डॉलर की प्री-सीरीज ए फंडिंग जुटाई और 2022 मेंडीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स और कैपरी ग्लोबल के नेतृत्व में 5 मिलियन डॉलर की सीरीज-ए फंडिंग जुटाई।
लक्ष्मी इदुलवारा को वुमन स्पेशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर दिया गया है। वह Udan Solar Energy Pvt. Ltd.कंपनी चलाती हैं।लक्ष्मी इदुलवार महाराष्ट्र (गढ़चिरौली) के आदिवासी समुदाय की एक महिला है, जिन्होंने अपने क्षेत्र की महिलाओं को सोलर लैंप बनाने के लिए प्रेरित किया।इस कंपनी का राजस्व ₹ 12 करोड़ है। (कौन हैं स्वाति पीरामल)
जहरा जानी को वुमन इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। जहरा जानी डिजीटल क्रिएटर हैं। वह Beingmom_andbeyond के नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। जहरा जानीकीकंपनी का औसत राजस्व प्रति माह ₹ 1,50,000 रुपए है।
इसे भी पढ़ें:HZ Womenpreneur Awards 2023: महिलाओं के सम्मान की नई पहल, जानें नॉमिनेशन से लेकर अवॉर्ड्स तक का प्रोसेस
आयुषी जोशी को स्टूटेंड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। वह मूडफ्लिप चॉकलेट्स की फांउडर और ऑर्गेनाइजेशनल मैनेजर हैं, जो पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स और पीएमएस सिंप्टम्स से राहत देने वाले प्रोडक्ट्स बनाती हैं। आयुषी जोशी कीकंपनी का औसत राजस्व 50,000रुपए है।
इसे भी पढ़ें:HZ WomenPreneur Awards 2023 के लिए 1 दिन बाकी, चलिए महिला उद्यमियों की क्षमता और सफलता को करें सेलिब्रेट
कृीति बिष्ट को फैमिली बिजनेस ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। स्लोनेस हिमालय जिला नैनीताल में एक फार्म स्टे है जिसमें सिर्फ लोकल चीजों का उपयोग करके धीमी गति और पर्यावरण-सचेत अवधारणाओं को बढ़ावा देता है।
सौम्य को ई-कॉमर्स ब्रांड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया जा चुका है। सौम्य कांत क्लोविया कंपनी की को-फाउंडर और चीथ ग्रोथ ऑफिसर हैं। क्लोवियाडी2सी फैशन, लॉन्जरी और पर्सनल केयर ब्रांड है।उनकी औसत कंपनी का राजस्व ₹ 200+ करोड़ है, जिसमें से 65% रिपीट कस्टमर से आता है, 62% टियर -2 और टियर -3 शहरों से आता है।
निष्ठा योगेश को वुमन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। निष्ठा योगेश ने कौशल और अवसरों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हुनर ऑनलाइन कोर्सिस लॉन्च किए हैं।इनमें 20 लाख महिलाएंहैं,जो 45,000 कुशल छात्रों और 6,000 उद्यमियों के समुदाय के साथ अपने क्षेत्र में अग्रणी है।
श्रृष्टि जैन, कोएललर्न एजुकेशन की फाउंडर और सीईओ हैं। श्रृष्टि की परवरिश उनकी मां ने अकेले की है। उन्होंने 90 के दशक में अपनी शादी के 14 साल बाद अपनी पढ़ाई की थी।
आकांक्षा भार्गव को वुमन सीईओ ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। पीएम की सीईओ आकांक्षा भार्गव रिलोकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (पीएमआर) भारत की रिलोकेशन सर्विस इंडस्ट्री क्वीन हैं।पीएमआर 2020 में 54 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार से बढ़कर 2021 में 134 करोड़ रुपये हो गया है और वर्तमान में यह 180 करोड़ रुपये है।
पल्लवी उतगी
पल्लवी उतगी भारत के नंबर 1 ब्रांड सस्टेनेबल मॉम एंड बेबी एसेंशियल, सुपरबॉटम्स की फाउंडर और सीईओ हैं,जिन्हें डीएसजी, सामा और टाइटन कैपिटल जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।
निकिता को सस्टेनेबल ब्रांड ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। निकिता जी सस्टेनेबल लाइफस्टाइल ब्रांड EcoRight की को-फाउंडर और सीईओ हैं, जो ऑर्गेनिक कॉटन, रीसाइकिल की गई प्लास्टिक की बोतलों और बायोप्लास्टिक से पर्यावरण के अनुकूल चीजें बनाती हैं।इस कंपनी का वर्तमान राजस्व ₹15,00,00,000 है।
नेहा पुरोहित को क्रिएटिव इंडस्ट्री इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। नेहा इंटरप्रयोनर हैं, जो कलंकित कंपनी की को-फाउंडर हैं। कलंकित एक डी2सी लाइफस्टाइल ब्रांड है, जिसमें यूनिक आर्ट वर्क और टैलेंट को फीचर किया जाता है।
हेमलता जी को फैशन इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। वह विभा फैशन वेयर कंपनी चलाती हैं। 2012 में उन्होंने 5 सिलाई मशीनों और 5 फीमेल वर्कर के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, विभा फैशन वेयर की स्थापना की थी।
सिद्ध साजी जी को लाइफस्टाइल इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह ईटनट्यून्स कंपनी की फांउडर हैं। ईटनट्यून्स नाम मलयालम शब्द 'थालम' से लिया गया है, जिसका अर्थ है अनुशासित लय में भोजन करना। यह कंपनी फूड डिलीवरी सर्विस का काम करती है।
प्रियंका कंवर को फिनटेक इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। प्रियंका फाल्कन कंपनी की को-फाउंडर है, जो फुल-स्टैक बैंकिंग-एज-ए-सर्विस (बीएएएस) प्लेटफॉर्म है।
सादिया नसीम ब्यूटी इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीती हैं। वह ग्लैम स्टूडियो की फाउंडर और सीईओ हैं। यह बात साल 2017 की है जब सादिया जी ने ग्लैम स्टूडियो खोलने का फैसला किया, जो ब्रांडेड बजट सैलून की एक चेन है।
समृद्धि गोयल को टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। वह Sekyo कंपनी चलाती हैं। यह कंपनी ऐसी स्मार्ट वॉच बनाती है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की लाइव लोकेशन उनके स्वास्थ्य की जानकारी, रिमोट मॉनिटरिंग, वॉच पर SOS अलार्म बटन और 2 तरह से ऑडियो/वीडियो कॉलिंग को ट्रैक कर सकते हैं।
सौम्या विलेकर प्लैनेट मराठी ओटीटी की को-फाउंडर हैं, जिसमें आपका मराठी भाषा में वेब सीरीज,फिल्में, टॉक शो देखने को मिलेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।