Mahashivratri 2020: अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा लाभ

महाशिवरात्रि 2020 पर आपको अपनी राशि के अनुसार कैसे भगवान शिव जी की पूजा करनी है, पंडित जी से जानें। 

mahashivratri  calendar puja vidhi

इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। शिवपुराण की कोटिरुद्रसंहिता में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन जो व्रत करता है, उसे भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्‍ती होती है। मगर, इस बात का ध्‍यान रखना जरूरी है कि महाशिवरात्रि के दिन किस तरह से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने चाहिए। पंडित कैलाश नारायण शर्मा आज हमें बताएंगे कि राशि के अनुसार इस वर्ष आपको महाशिवरात्रि पर कैसे पूजा करने से लाभ होगा।

mahashivratri  lord shiva puja  february  one

मेष

मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जल में गुड़ मिलाकर चढ़ाना चाहिए। यदि आप इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे और शिव जी के पंचाक्षर मंत्र का जप करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2020: विशेष योग में मनेगा महाशिवरात्रि का त्‍योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वृष

अगर आपकी राशि वृष है तो आपको महाशिवरात्रि के पावन त्‍योहार पर भगवान शिव का अभिषेक ताजे जमे दही से करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फल मिलेगा। अगर आपको आर्थिक परेशानी है तो वह इससे दूर हो जाएगी। इसके साथ आपको भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए व बिल्व पत्र भी चढ़ाने चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।

mahashivratri  lord shiva puja  february  images two

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इतना ही नहीं आपको भगवान शिव को धतूरा चढ़ाना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सारी मनोकामना पूरी हाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: महाशिवरात्री 2020: जानें आधी रात की पूजा का महत्‍व

कर्क

यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको महाशिवरात्रि के दिन शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए। इसके साथ आपको आंकड़े के फूल भी शिव जी को अर्पित करने चाहिए। यह फूल शिव जी को अति प्रिय हैं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।भगवान शिव की कितनी बड़ी भक्त हैं क्विज खेलें और जानें

mahashivratri  lord shiva puja februarydate in india leo

सिंह

सिंह राशि के जातको को लाल चंदन जल मिला कर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही आपको भगवान शिव की अमृतवाणी सुननी चाहिए। इससे आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को भांग मिले जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे इन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होती है और यदि आपको लंबे समय से कोई रोग है तो वह भी दूर हो जाएगा। शिवरात्रि पर रखें इन बातों का ख़ास ख्याल और पाएं महादेव का आशीर्वाद

mahashivratri  lord shiva puja february  date tula

तुला

तुला राशि के लोगों को भगवान शिव का पूजन और अभिषेक गाए के शुद्ध घी से ही करना चाहिए। इसके साथ आपको इत्र से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। आपको केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी भगवान शिव लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आप जिस शुभ समाचार का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं वह आपको मिल जाएगा। शहद न होने की स्थिति में शक्कर का उपयोग कर सकते हैं।भोले बाबा को करना हैं प्रसन्‍न तो ये 9 चीजें जरूर चढ़ाएं

mahashivratri  lord shiva puja  february  dhanu

धनु

धनु राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध में केसर डालकर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव खुश हो जाते हैं। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।

मकर

मकर राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

mahashivratri  lord shiva puja  february india calendar meen

कुंभ

कुंभ राशि जिनकी है उन जातकों को महाशिवरात्रि के दिन नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ की सम्भावनाएं प्रबल होती हैं।

मीन

मीन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन पानी में केशर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। अगर आपको धन से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वह ऐसा करने से दूर हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: शिवलिंग को घर में रखने के क्या है नियम? Expert से जानें कहां आमतौर पर होती है गलती

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP