herzindagi
know mahashivratri lord shiva mid night pooja significance

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन आधी रात में भगवान शिव की पूजा करने से मिलता है यह फल

महाशिवरात्रि के दिन शिव और पार्वती की सुबह से लोग पुजा करने लगते हैं। मगर इस दिन रात की पूजा का भी महत्‍व है, तो आइए इस बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-02-28, 14:58 IST

हिंदु धर्म को मानने वालों के लिए महाशिवरात्रि बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन का महत्‍व पूरे भारत में हैं। उत्‍तर-भारत से लेकर दक्षिण-भारत तक में इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे दिन पूजा की जाती है।

वैसे तो हर बड़े पर्व की तरह इस दिन भी भक्‍त लोग सुबह से ही भगवान शिव की पूजा करने लगते हैं। मगर, उज्‍जैन के महंत पंडित मनीष शर्मा की माने तो इस दिन रात को की गई पुजा का अलग ही महत्‍व है। हिंदू धर्म में मनाएंं जाने वाले सारे पर्वों में यह एकलौता ऐसा पर्व है जिसमें पूजा सुबह की जगह रात में की जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर दिन के चारों पहर पूजा की जानी चाहिए मगर, सुबह और दोपहर की पूजा से ज्‍यादा इस दिन अगर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा रात में की जाए और सारी रात जागरण किया जाए तो देवी-देवता जल्‍दी खुश होते हैं।

खासतौर पर जो भक्‍त इस दिन व्रत रखते हैंं, उन्‍हें रात में सोना नहीं चाहिए और प्रदोष काल यानी सूर्यास्‍त होने के बाद ही पूजा करनी चाहिए। चलिए पंडित मनीष शर्मा से जानते हैं कि इस दिन भगवान शिव और पर्वति जी की पूजा कैसे करनी चाहिए।

Mahashivratri lord shiva mid night Pooja significance

महाशिवरात्रि की पूजा विधि

महाशिवरात्रि पर जो भक्‍त व्रत रखते हैं उन्‍हें पूरे दिन शिव मंत्र (ऊं नम: शिवाय) का जाप करते रहना चाहिए। इसके साथ ही आप चाहें तो दिन में फलाहार कर सकते हैं। अगर आप पूरे दिन केवल पानी पकर व्रत रखना चाहें तो आप वह भी कर सकते हैं। महाशिवरात्रिपर रात की पूजा का ज्‍यादा महत्‍व है इसलिए शाम को स्‍नान करके उत्‍तर दिशा में मुंह करके बैठे और पूजा संकल्‍प करें।

कैसे लें संकल्‍प

संकल्‍प लेने के लिए सबसे पहलेमंत्र का जाप करें, ‘ममाखिलपापक्षयपूर्वकसलाभीष्टसिद्धये शिवप्रीत्यर्थं च शिवपूजनमहं करिष्ये’ इसके बाद पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें । भगवान शिव पर बेल पत्र, फूल, चंदन, धतूरा आदि चढ़ाएं। इसके साथ ही भगवान शिव को भांग का भोग लगाएं।

Mahashivratri lord shiva mid night Pooja significance

अगले दिन सुबह करें पूजा

इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च को है और इस दिन मंलवार है। मगर महाशिवरात्रि इसी दिन खत्‍म नहीं हो रही।

बल्कि रात भर जागरण करने के बाद जब आप अगले दिन सुबह भगवान शिव की पूजा करेंगे तब ही आपकी पूजा पूरी होगी। व्रत करने वाले भक्‍तों का व्रत भी अगले दिन बुधवार 2 मार्च को ही खुलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: पंडित जी से जानें राशि के अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।