फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था और इसी कारण से इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है और शिवलिंग का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किए जाने का विधान है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय एक मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए, तभी जलाभिषेक का पूर्ण फल प्राप्त होता है और पूजा भी पूर्ण मानी जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय किस मंत्र का जाप करें और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जब आप जल अर्पित करें तो उस समय 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें। जब तक जल पूरा अर्पित नहीं हो जाता तब तक इस मंत्र का निरंतर उच्चारण करते रहें।
यूं तो शिव जी कई मंत्र हैं जिनका उच्चारण किया जा सकता है लेकिन जल अर्पित करते समय इस मंत्र का ही उच्चारण करने के पीछे कुछ विशेष कारण एवं लाभ हैं। शिव पुराण में भी शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इसी मंत्र के जाप की बात कही गई है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्" यह मंत्र रुद्र मंत्र के नाम से प्रसिद्ध है और भगवान शिव के परम रूप की स्तुति करता है। यह मंत्र व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक शक्ति प्रदान करता है। व्यक्ति में साहस और धैर्य का संचार करता है।
यह मंत्र पापों को नष्ट करने और शुद्धि का कारण बनता है। इसे नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे आध्यात्मिक शुद्धता मिलती है। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए यह मंत्र बहुत प्रभावी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025 Puja Tips: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कौन से फूल न चढ़ाएं?
इस मंत्र का जाप स्वास्थ्य में सुधार और रोगों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। यह शरीर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में मदद करता है और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखता है। यह मंत्र व्यक्ति के मन को शांत करता है और ध्यान की स्थिति में ले आता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।