herzindagi
Prayagraj Kumbh Mela 2025

महाकुंभ में महिलाओं के लिए रूकने से लेकर चेंजिंग रूम तक को लेकर की गई हैं ये खास व्यवस्थाएं

Kumbh Mela 2025: साल 2025 में लगने वाले महाकुंभ में महिलाओं के लिए रुकने, चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उनकी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित हो सके। जानिए इन सुविधाओं के बारे में।
Editorial
Updated:- 2024-12-06, 19:10 IST

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है, जो विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। इस आयोजन में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग स्नान और दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आयोजन में होने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए साधनों के साथ रुकने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए इस बार का मेला टेक्नोलॉजी से घिरा हुआ होने वाला है।

इसमें नई तकनीक पर आधारित सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, इलेक्ट्रिक वोट इत्यादि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा महाकुंभ में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। इस लेख में आज हम आपको विस्तार में बताने जा रहे हैं, कि प्रयागराज की भूमि पर 12 साल के अंतराल पर लगने वाले महाकुंभ में महिलाओं को लेकर क्या व्यवस्था है।

महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की जाने वाली सुविधाएं

महिला पुलिस बल की होगी तैनाती

prayagraj mahakumbh event women safety tips

महाकुंभ में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं के स्नान वाली जगह पर बिना यूनिफार्म के पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। इससे किसी प्रकार की होने वाली दिक्कत को रोकने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो ये रहे ठहरने की बेस्ट जगहें

शौचालयों की खास व्यवस्था

महिलाओं के लिए शौचालयों और सैनिटेशन सुविधाओं की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या असहज महसूस न करें। इसके अलावा  पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है ताकि खुद को सेफ महसूस कर सकें।

चेंजिंग रूम और रूकने की खास व्यवस्था

Kumbh Mela 2025

घाट के किनारे स्नान करने के बाद महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें असहज महसूस न हो। चेंजिंग रूम को पहचानने के लिए उन पर एक विशेष नंबर लिखा जाएगा ताकि वह अपनों से गुम न हो। इसके अलावा चेजिंग के अंदर कपड़े टांगने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा फीडिंग रूम और रूकने के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बॉलीवुड के ये गायक बिखेरेंगे अपने सुरों का जलवा, श्रेया घोषाल से लेकर जुबिन नौटियाला होंगे शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Personal photoes

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।