
Virgo Horoscope Today, 12 February 2026 : 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए इनर पीस का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर सुख, माता और वाहन का भाव में गोचर कर चुका है पिछले दो दिनों की भागदौड़ के बाद आज आप थोड़ा रिलैक्स करना चाहेंगी। आज आपका पूरा ध्यान अपने घर, परिवार और माता जी की सेहत पर रहेगा। आज गुरुवार है और चंद्रमा गुरु की ही राशि में है, इसलिए घर में कोई धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या मांगलिक चर्चा हो सकती है। आज आप घर की सजावट या साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। अगर आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रही थीं, तो आज उसके लिए बात आगे बढ़ाने का दिन शुभ है।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन इमोशनल सिक्योरिटी का है। चौथा भाव भावनाओं की गहराई का है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने के बजाय घर पर ही वक्त बिताना पसंद करेंगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ मिलकर घर के भविष्य या बच्चों की परवरिश को लेकर प्लानिंग बना सकती हैं। आज आपकी माता जी का हस्तक्षेप आपके रिश्तों में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन परिवार के माध्यम से कोई अच्छा रिश्ता आने का संकेत दे रहा है।
उपाय: अपने बेडरूम में या घर के मंदिर में पीले फूल रखें।
करियर के लिहाज से आज का दिन स्टेबिलिटी का है, लेकिन मन काम से ज्यादा घर पर लगा रहेगा। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत उत्पादक रहेगा। अगर आप रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, आर्किटेक्चर, या एग्रीकल्चर से जुड़ी हैं, तो आज आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में अपने कलीग्स के साथ व्यवहार सौम्य रखें, क्योंकि भावनात्मक रूप से आप थोड़ी सेंसिटिव हो सकती हैं।
उपाय: ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें और केसर का तिलक लगाकर ही घर से निकलें।
आर्थिक मामलो पर आज प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। चौथा भाव भूमि-भवन का है। आज आप घर की मरम्मत, फर्नीचर या गाड़ी के रखरखाव पर धन खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको मानसिक संतुष्टि देगा। आज माता पक्ष से धन लाभ या कोई कीमती उपहार मिल सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं, तो आज उसके लिए अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। आज सहारे मार्केट में सेफ इन्वेस्टमेंट की तरफ ही जाएं।
उपाय: गाय को भीगी हुई चने की दाल और गुड़ खिलाएं ।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी छाती और फेफड़ों का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। चौथा भाव कफ और छाती के रोगों का कारक है। बदलते मौसम का असर आप पर जल्दी हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम या सांस लेने में हल्की तकलीफ हो सकती है। जिन महिलाओं को अस्थमा है, वे आज अपना इनहेलर पास रखें। मानसिक रूप से आज आप बहुत शांत महसूस करेंगी, जिससे बीपी और तनाव नियंत्रित रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।