herzindagi
Madhya Pradesh Hospital Murder Case

थप्पड़ मारे...गला दबाया फिर छाती पर बैठकर चाकू मारकर की हत्या, एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने पार की सारी हदें, क्या लड़कियों के लिए ना कहने की यही है सजा?

Madhya Pradesh Hospital Murder Case: मध्य प्रदेश में एक लड़के ने एकतरफा प्यार में 12वीं क्लास की एक लड़की की हत्या कर दी। पीड़िता की हत्या सड़क पर एक अस्पताल के बाहर खुलेआम दिनदहाड़े की गई, लेकिन उसके लिए एक भी मदद का हाथ आगे नहीं बढ़ा। लोगों ने घटना का वीडियो बनाया पर जान बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। क्या समाज केवल तमाशबीन बनकर रह गया है? 
Editorial
Updated:- 2025-07-02, 15:38 IST

Class 12 Student Killed By Jilted Lover: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं की एक छात्रा को अस्पताल के अंदर घुसकर सरेआम एक लड़के ने चाकुओं से गोद डाला। घटना 27 जून 2025 की है। इस पूरी घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की हत्या उसके एक्स लवर ने की है। दोनों के रिश्ते में किसी तरह की अनबन के कारण लड़की रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, लेकिन उसके सनकी आशिक को ये मंजूर नहीं था। ना कहने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। क्या आज के इस मॉर्डन कहे जाने वाले जमाने में भी एक लड़की को ना कहने का हक नहीं है? अगर ना कहा तो क्या उसे मौत के घाट ही उतारा जाएगा? कब तक समाज में लड़कियों को इस तरह प्रताड़ित किया जाएगा? 

यह भी देखें- प्राइवेट पार्ट में पति ने डाला मिर्च पाउडर, जांघों को प्रेस से दागा...आखिर क्यों महिलाओं पर अत्याचार करना हो चुका है इतना आसान

क्या है एमपी मर्डर केस का पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरसिंहपुर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर पीड़िता संध्या चौधरी पर उसके एक्स लवर अभिषेक कोष्टी ने चाकू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अस्पताल के कर्मचारी, मरीज और अन्य लोग चुपचाप तमाशबीन बने इस पूरी घटना को देखते रहे। किसी ने भी पीड़िता को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि कुछ महान लोगों ने केवल घटना का वीडियो बनाना ही सही समझा। 

सुरक्षा गार्ड्स की मौजूदगी में हुई घटना

The incident happened in the presence of security guards

पीड़िता अपनी किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए अस्पताल आई थी। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त अस्पताल में सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। समाज की ये चुप्पी ना जाने कितनी ही संध्या की जान ले रही है। सड़क पर तमाशबीन बने लोगों के आगे दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना कोई आम बात नहीं है। इस घटना से इस तरह के मनचले लड़कों को लड़कियों के साथ कुछ भी करने का लाइसेंस मिल जाता है। किसी ने एक बार मदद का हाथ नहीं बढ़ाया ना ही किसी ने पुलिस को बुलाने की कोशिश की। क्या इतनी बड़ी भीड़ एक लड़के को हत्या करने से नहीं रोक पाती?

More For You

हत्या करके आसानी से भाग निकला सनकी आशिक

The crazy lover escaped easily after committing the murder

अभिषेक बहुत ही आसानी से दिन के उजाले में सबके बीच एक लड़की की हत्या करके अपनी बाइक से भाग निकला। किसी ने उसे रोकने की भी हिम्मत नहीं की। समाज का ये रैवेया बेटियों की सुरक्षा के कमजोर ढांचे को दिखाता है। ये दिखाता है कि समाज केवल लड़कियों पर शादी और बच्चे का दबाब बनाने के लिए मुंह खोल सकता है। समाज सिर्फ लड़कियों को बोझ कहने और उन्हें इज्जत के नाम पर चार दीवारी में कैद करने के लिए मुंह खोल सकता है। संध्या के साथ जो हुआ, वो भारत की किसी भी बेटी के साथ हो सकता है। जरूरत है विचार की। लोगों की सोच में बदलाव की और इस तरह के सनकी लड़कों को सजा दिलवाने की, जो लड़कियों को अपना खिलौना समझते हैं। जो ये सोचते हैं कि लड़की उनके हिसाब से रहे। इस मामले पर आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

यह भी देखें- 'पापा! अब और नहीं सह सकती..' 800 ग्राम सोना और 70 लाख की कार देने के बाद भी दहेज की वजह से नवविवाहिता ने की खुदकुशी, क्या समाज इसे नहीं मान रहा क्राइम?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।