(foot palmistry) हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस तरह हाथ की रेखाएं व्यक्ति के करियर, उसके वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताती है, ठीक वैसे ही पैर के तलवे की रेखाओं और निशान भी कई तरह के राज को खोलती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भगवान विष्णु के पगतल में मौजूद रेखाओं और चिह्नों में बारे में विस्तार से बताया गया है। यही शुभ चिह्न भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण गौतम बुद्ध और महावीर जी के चरणों में भी पाए गए थे।
ऐसा चिह्न अगर किसी भी व्यक्ति के पैर में हो तो वह बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में पैर के तलवे में मौजूद रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में क्या संकेत देती है, इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिष एवं सामुद्रिक एक्सपर्ट अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति के पैर के तलवे में त्रिशूल का निशान होता है, तो ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं, क्योंकि त्रिशूल भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग सरकारी क्षेत्र में अधिकारी होते हैं और खूब नाम कमाते हैं। इनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें - हथेली पर आधा चांद बनना होता है शुभ या अशुभ
जिस भी व्यक्ति के पैर के तलवे पर स्वास्तिक (स्वास्तिक नियम) का निशान होता है। ऐसे व्यक्ति महापुरुष होते हैं और ये जिस भी व्यक्ति के घर जाते हैं, वहां सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे लोगों का धार्मिक कार्यों में अधिक रुझान होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से जिस भी व्यक्ति के पैर के तलवे में सूर्य और चंद्रमा का निशान होता है, ऐसे लोगों के पास कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है और ऐसे लोग सौभाग्यशाली माने जाते हैं।
जिस भी व्यक्ति के पैर के तलवे में रथ का निशान पाया जाता है, ऐसे लोग बड़े अधिकारी और नेता माने जाते हैं। ऐसे लोगों को हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - हथेलियों के आकार के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व
जिस भी व्यक्ति के पैर में तलवे में मछली का निशान होता है, ऐसे लोग हमेशा यश की प्राप्ति करते हैं। इनसे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इन्हें कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति के पैर के तलवे में 'T' का निशान होता है। ऐसे लोग व्यापार में खूब नाम कमाते हैं। यह बहुत मेहनती साबित होते हैं। इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति के पैर में तलवे में ऐसे निशान पाए जाते हैं। ऐसे लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। अगर आपके भी पैर के तलवे में ऐसे निशान हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।