herzindagi
Long distance relation ship ideas

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बना रहेगा प्यार अगर इन बातों का रखेंगे खास ध्यान

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर दूरी झगड़ों का कारण बन जाती है। जिसको संभालने के लिए आपको यहां बताई गई बातों का खास ध्यान रखना होगा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-07, 13:08 IST

हम किसी भी रिश्ते से जुड़े हुए हो उन सभी रिश्तों में कभी न कभी नौक-झोक और गलतफहमी हो ही जाती है। लेकिन अगर आप इस उतार चढ़ाव के माहौल में कुछ चीजों से अच्छे से डील करते हैं तो रिश्ते को सुधारने में मदद मिलती है। इस तरह की परेशानी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पैदा होती है।

कई बार होता है कि, आपके बातों का तरीका कुछ और होता है और पार्टनर कुछ और समझ लेता है। इसके कारण ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप नहीं चाहती रिलेशनशिप खराब हो तो इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान जरूर रखना होगा। तभी आप अपने पार्टनर को और रिलेशनशिप को अच्छे से आगे बढ़ा पाएगी।

वीडियो कॉल पर करें बात

Video call talk

कई बार ऐसा होता है कि, ज्यादा काम होने के कारण हमें समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। फोन पर बात करते हैं लेकिन वीडियो कॉल नहीं कर पाते हैं। आपको इसी बात का ध्यान रखना है कि, कभी भी उन्हें साइड न करें। कोशिश करें वीडियो कॉल पर बात करने की।

इससे वो भी खुश हो जाएंगे, साथ ही आपको भी अच्छा लगेगा अपने पार्टनर को सामने देखते हुए। क्योंकि लॉन्ग डिस्टेंस (लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में न करें गलतियां) के कारण आप रोजाना मिल तो नहीं सकते लेकिन वीडियो कॉल करके बात जरूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'हैप्पी कपल' बनना चाहते हैं तो ये पांच गलतियां कभी ना करें

समय निकालकर पार्टनर के साथ जाएं घूमने

Time spend your partner

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर ऐसा होता है कि, दोनों पार्टनर अलग-अलग जगह पर रहते हैं। जिसके कारण मिलना मुश्किल होता है। लेकिन कोशिश करें की आप महीने में 1 बार जरूर मिले। इससे आपका पार्टनर (रिलेशनशिप टिप्स) भी खुश हो जाएगा। साथ ही उसे आपको अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। कई सारी बातें होती हैं जो वो आपके साथ शेयर कर पाएगा। 

कभी न करें शक

Relationship ideas

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि, हम अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप इस तरह का काम बिल्कुल भी न करें। वरना आपके रिश्ते में खटास आ सकती है, ये भी हो सकता है कि, रिश्ता टूट सकता है। इसलिए दूर रहने के बाद भी अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा साथ ही आप इस मूमेंट को एन्जॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जब एक्स बॉयफ्रेंड भेजे टैक्स्ट मैसेज तो जवाब देते हुए इन बातों का रखें ध्यान

रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए आपको हर एक छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखना होगा। तभी आप उसे लंबे समय तक चला पाएंगे और खुश रह पाएंगे।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।