herzindagi
Ranu Mondal Teri Meri kahani song

लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी नसीहत ‘ज्‍यादा दिन तक नकल करने से नहीं बनेगा काम’

लता मंगेशकर ने रातोंरात म्‍यूजिक सनसेशन बनी रानू मंडल को न‍सीहत दी है कि वह किसी की नकल करने की जगह अपना काम करें। 
Editorial
Updated:- 2019-09-04, 13:37 IST

रातों रात म्‍यूजिकल वर्ल्‍ड में नई सनसेशन बन चुकीं रानू मंडल को आखिर कौन नहीं जानता। रानू मंडल की सुरीली आवाज के सभी फैन बन चुके हैं। एक बेहद आम महिला के इस तरह अचानक फेमस होने पर केवल आम लोग ही नहीं बल्कि म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से लेकर पूरा बॉलीवुड उनकी आवाज की तारीफ करने में जुटा हुआ है। मगर, जिस महान सिंगर के गाने गा कर रानू मंडल फेमस हुई हैं उन्‍होंने रानू को एक बहुत बड़ी नसीहत दी है। जी हां, लता मंगेशकर को जब रानू मंडल के बारे में बताया गया तो उन्‍होंने रानू को एक मेसेज दिया है। 

इसे जरूर पढ़ें: रेलवे स्‍टेशन पर लता मंगेशकर के गीत गाने वाली रानू मंडल का हुआ मेकओवर, देखिए इनकी शानदार तस्वीरें

Internet Sensation Ranu Mondal new song

क्‍या कहा लता मंगेश्‍कर ने 

कोयल सी सुरीली आवाज वाली लता मंगेशकर को जब रानू मंडल के बारे में बताया गया तो उन्‍होंने कहा, ‘मै खुशनसीब हूं कि मेरे काम और नाम की वजह से कोई आगे बढ़ पा रहा है। मगर, मैं आजकल के नए गायकों को यह सलाह देना चाहती हूं कि आपको मेरे, आशा, किशोर दा, रफी साहब, मुकेशा दा या किसी और पुराने सिंगर्स के गानों को कॉपी नहीं करना चाहिए। बल्कि आपको अपना काम अपने अंदाज में दिखान चाहिए। किसी को कॉपी करना गलत नहीं है मगर, इससे आपका नाम ज्‍यादा दिन तक नहीं हो पाएगा। आपको अपने गीतों से अपनी पहचान बनानी चाहिए।’ रानू मंडल की बेटी ने बताई उनकी पूरी सच्‍चाई

 

गौरतलब है कि रानू मंडल फिल्‍म ‘शोर’ का बहुत ही फेमस गाना ‘एक प्‍यार का नगमा है, मौजों की रवानी हैं, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है।’ इस गाने को गा कर ही रातोंरात सुपरस्‍टार बनी हैं। यह गाना लता मंगेशकर का ही गाया हुआ है। 

इसे जरूर पढ़ें: रेलवे स्‍टेशन पर गाने वाली रानू मंडल को मिला इस बड़े म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर साथ, फिल्म के लिए गाया गाना, देंखे वीडियो

New song of Ranu Mondal

कौन है रानू मंडल 

रानू मंडल बंगाल के नादिया नामक जिले से हैं। शादी के बाद वह पति के साथ मुंबई आ गई थीं। गाने के शौक के कारण उन्‍होंने क्‍लब में गाना शुरू किया। मगर, यह काम उनके घर वालों को पसंद नहीं था। रानू के हसबैंड की डेथ के बाद जब उनके पास आमदनी को कोई साधन नहीं रहा तो उन्‍होंने रेलवे स्‍टेशन पर गाना शुरू किया। वह केवल लता मंगेशकर के गाने ही गाती थीं। रानू की आवाज तो अच्‍छी थी ही रेलवे स्‍टेशन पर जब वो गाना गातीं तो लोग खुश होकर उनको पैसे दे देते थे या खाना खिला देते थे। रानू मंडल की एक बेटी भी है। उसकी शादी हो चुकी है। शादी के बाद उसे यह बुरा लगता था कि रानू रेलवे स्‍टेशन पर गाना गाती है इसलिए उसने अपनी मां से शादी के बाद संबंध ही नहीं रखा। रानू मंडल को गाते हुए रेलवे स्‍टेशन पर मौजूद एक व्‍यक्ति ने उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रानू मंडल को क्या सलमान खान ने दिया है नया घर?

 

तब इस वीडियो पर बॉलीवुड सिंगर हिमेश रिशमिया की नजर पड़ी। हिमेश को रनू की आवाज बहुत पसंद आई और उन्‍होंने अपेन स्‍टूडियो पर रानू का साउंड चेक कर उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘हैप्‍पी हार्डी एंड हीर’ के सॉन्‍ग ‘तेरी मेरी कहानी’ गाने को दिया है। अब तो इस फिल्‍म के लिए रानू मंडल का दूसरा गाना भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह गाना ‘आशिकी में तेरी’ हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो हिमेश रिशमिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।