herzindagi
libra women main

अगर आपका नाम टी या आर से शुरू होता है तो अपने बारे में वो बातें जानिए जो कोई और नहीं जानता

अगर आपका नाम आर या टी से शुरू होता है तो आपमें ऐसी ढेर सारी खूबियां हैं, जिनसे लोग आकर्षित होंगे और आपका साथ उनके दिन को और भी ज्यादा खुशगवार बनाएगा।  
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-16, 18:38 IST

अक्सर कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है लेकिन मैडम नाम में बहुत कुछ है। आपने रेखा, रिया सेन, टीना दत्ता, राइमा कपूर, रानी मुखर्जी, ट्विंकल खन्ना जैसी पॉपुलर एक्ट्रेसेस की आपने ढेर सारी फिल्में देखी होंगी। मुमकिन है कि आपको इनकी फिल्मों के कुछ सीन बेहद पसंद हों, कुछ के डायलॉग भी जुबानी याद हों, लेकिन इन सभी एक्ट्रेसेस में एक बात कॉमन है और वो यह कि इन सभी का सनसाइन लिब्रा हैं। जो महिलाएं इस सनसाइन की होती हैं, वो बहुत शांत होते हैं और उन्हें अकेले रहना कतई पसंद नहीं होता। ऐसे लोगों की एक दिलचस्प बात ये होती है कि उनके लिए किसी का साथ अहम होता है। लिब्रा शख्सीयत से काफी आकर्षक होते हैं। इस राशि की महिलाएं खूबसूरती और शांति को पसंद करने वाली होती हैं। 

libra women in

लिब्रा रोमांटिक, अट्रेक्टिव, डिप्लोमैटिक और न्यायप्रिय होती हैं। इस सनसाइन की महिलाएं काफी सोशल होती हैं। उनका फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा होता है। उन्हें दोस्त बनाना पसंद होता है और उनका साथ उनके दोस्तों को बहुत भाता है। 

libra women in

लिब्रन्स को काफी आकर्षक माना जाता है। वे मिजाज से ही काफी चीयरफुल होती हैं और उन्हें मस्ती करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और उन्हें ऐसे काम पसंद होते हैं, जिसमें काफी दिमाग लगाना पड़ता है।

libra women in

ऐसी महिलाओं को अपना घर साफ-सुथरा और खूबसूरत रखना अच्छा लगता है। ऐसी महिलाओं को आप हमेशा परफेक्ट लुक में पाएंगी क्योंकि वे अपने लुक्स को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। ऐसी महिलाओं को संगीत और बच्चों से भी बहुत प्यार होता है।

libra women in

ऐसी महिलाएं काफी तमीजदार होती हैं, वे दूसरों के लिए सम्मान जाहिर करने में यकीन रखती हैं। एक अच्छी बात ये भी है कि ऐसी महिलाएं अपने बड़ों को पूरा सम्मान देती हैं, लेकिन उन्हें बाहर घूमने के बजाय घर में रहना ज्यादा रास आता है। आर्ट्स और स्पोर्ट्स में भी उनकी खासी रुचि होती है।

libra women in

वे स्लिम-ट्रिम होती हैं, उनकी लंबाई भी अच्छी होती है और उनकी शख्सीयत भी काफी दिलचस्प होती है। उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ना अच्छा लगता है।

libra women in

उन्हें ऐतिहासिक जगहें घूमना पसंद आता है और यह भी माना जाता है कि लाइफ पार्टनर के तौर पर वे परफेक्ट होती हैं।

libra women in

उनकी आवाज में काफी मिठास होती है। लिब्रन्स की सबसे अच्छी बात ये है कि वे मेंटली काफी स्ट्ऱॉन्ग होते हैं। वे हर परिस्थिति में मुस्कुराना जानते हैं। 

libra women in

लिब्रन अपनी मैरिड लाइफ में स्टेबिलिटी में यकीन रखती हैं और किसी तरह के तनाव और बहस से दूर रहना पसंद करती हैं।  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।