भारत के सविधान में कई ऐसे कानून हैं जो महिलाओं की मदद करते हैं। ऐसा ही एक काननू है कि मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट। गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद महिला कर्मचारियों का समर्थन करने के मकसद से बनाया गया यह एक्ट काफी मददगार है। इसी के बारे में विस्तार से बताने के लिए हम आज आपको इस एक्ट के बारे में विस्तार से बताएंगे। चलिए जानते हैं इस एक्ट के बारे में।
मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट का उद्धेश्य महिलाओं को प्रेगनेंसी से पहले, दौरान और बाद में मदद करना है। मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट में 1961 के बाद एक बार एमेंडमेंट किया गया था जिसके तरह महिलाओं को मिलने वाली छुट्टी ज्यादा हो गई हैं। इंडस्टरी, फैक्टरी और यहां तक की दुकान में काम करने वाली महिलाओं को भी इस एक्ट के तरत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ेंःदहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें
इस एक्ट के तरत मिलने वाली छुट्टियों की बात करें तो वो 26 हफ्ते की है। पहले 2 बच्चे होने पर महिलाओं को 26 हफ्ते ही छुट्टियां दी जाती है। वहीं इसके बाद तीसरा बच्चा होने पर छुट्टियों पहले से कम यानि 12 हफ्ते की हो जाती है।
क्या उन महिलाओं को भी मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट के तरह छुट्टी मिलेगी जो बच्चा गोद ले रही हैं? इस सवाल का जवाब है, हां। गोद लेने वाली महिलाओं को भी इस एक्ट के तहत 12 महीने की छुटटी दी जाती है।
इस एक्ट के तहत डिलिवरी से 8 हफ्ते पहले पेड छुट्टी मिल जाती है। वहीं बाकी 18 हफ्ते की छुट्टी डीलिवरी के बाद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंःहर महिला जानें अपने इन कानूनी अधिकारों के बारे में और इस्तेमाल करें क्योंकि अब समझौता नहीं कर सकते
ऐसा नहीं है कि सिर्प 26 महीनों तक की महिलाओं का स्पोर्ट किया जाएगा। अगर 26 हफ्तों बाद भी महिलाओं को वर्क फ्राम होम करने की जरूरत लगती है तो यह एक्ट उसे घऱ से काम करने का भी मौका देता है।
तो ये थी मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा कानून से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।