पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और इस मामले के कारण देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संवैधानिक संकट के चलते देश में मार्शल लॉ या आपातकाल जैसी स्थिति होने की बात कही है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान में मार्शल लॉ लग सकता है। चलिए हम आपको मार्शल लॉ के बारे में जानकारी देते हैं।
जानें क्या होता है मार्शल लॉ?
अगर किसी पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होता है तो देश का नियंत्रण पूरी तरह से सेना के हाथों में दे दिया जाएगा और सेना ही देश चलाएगी। हालांकि, यह जरूरी नहीं होता कि यह कानून पूरे देश में ही लागू किया जाए मुल्क के एक हिस्से में भी इसे लागू किया जा सकता है। यही वजह है कि इसे सैनिक कानून भी कहते हैं, पर ऐसा विशेष परिस्थितियों में ही किया जाता है। आपको बता दें कि सेना द्वारा देश पर नियंत्रण होने के बाद देश के नेताओं की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ भी जाती है। अधिकतर, युद्ध या नागरिक अशांति और प्राकृतिक आपदाओं जैसी आपात स्थितियों में मार्शल लॉ घोषित किया जाता है। आपको बता दें कि सैन्य तख्तापलट के मामलों में मार्शल लॉ घोषित किया जा सकता है।
आपको बता दें कि मार्शल लॉ तो एक ही होता है, लेकिन एक से दूसरे में इसे लागू करने के तरीके बदले जा सकते हैं। जैसे इसके जुड़े हुए कर्फ्यू के नियम अलग हो सकते हैं। मार्शल लॉ लागू होने के बाद वहां लोग घूम सकेंगे या नहीं, यह भी सेना तय करती है।
कितनी बार पाकिस्तान में लागू हुआ है मार्शल लॉ?
आपको बता दें कि पाकिस्तान में अब तक 4 बार मार्शल लॉ लागू किया जा चुका है। पहली बार इसे 1958 में लागू किया गया था। इस दौरान वरिष्ठ राजनेताओं, नागरिकों और पत्रकारों की हत्या भी हुई थी और पाकिस्तान आर्मी के रावलपिंडी डिवीजन ने संविधान के नियमों के विरुद्ध गैरकानूनी तरीके से इसे लागू किया था।
पाकिस्तान में मार्शल लॉ की चार अवधियां लागू की गई हैं, पहली 1947 में पाकिस्तान की आज़ादी के बाद और फिर राष्ट्रपति अयूब खान ने साल 1958 में मार्शल लॉ की दूसरी अवधि लागू की थी। इसके बाद राष्ट्रपति जिया-उल-हक ने साल 1977 में मार्शल लॉ की तीसरी अवधि लागू किया था।
इसे भी पढ़ें -अरेस्ट हुए इमरान खान, जानें उनकी लव स्टोरी से जुड़े किस्से
क्यों हुई इमरान खान की गिरफ्तारी?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री अल-कादिर यूनिवर्सिटी को अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की जमीन दी थी। पाकिस्तान की सबसे अमीर शख्सियत में से एक मलिक रियाज ने मामले का खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि इमरान और उनकी पत्नी ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर अरबों रुपए की जमीन अपने नाम करा ली। आपको बता दें कि अल-कादिर यूनिवर्सिटी में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा ही ट्रस्टी हैं।इमरान के ऊपर कई केस दर्ज हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें इमरान ने कहा, 'मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है। वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।'
पाकिस्तानी सेना ने इन आरोपों को खारिज किया था। इमरान ने इसके बाद एक वीडियो जारी कर फिर से यही आरोप फिर से लगाए और इस वीडियो के जारी होने के चार घंटे बाद इमरान को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें : क्रिकेट से लेकर राजनीति तक इन 3 महिलाओं ने इमरान खान के फैसलों को कुछ यूं किया प्रभावित
इमरान खान का कार्यकाल
18 अगस्त 2018 से दिन से इमरान खान का कार्यकाल शुरू हुआ था जो 10 अप्रैल, 2022 को खत्म हो गया। क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान 3 साल 7 महीने और 23 दिन तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे हैं।
पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) और पंजाब में चुनावों पर तीन न्यायाधीशों के किसी भी फैसले को उनकी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फुल कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेगी और उसे लागू करेगी। संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो ने देश को 1973 का संविधान दिया था, जिसे बाद में परवेज मुशर्रफ जैसे तानाशाहों ने खंडित कर दिया था, बावजूद इसके पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इसे बहाल कर दिया था।
पाकिस्तान में इस समय माहौल बहुत गंभीर बना हुआ है। इससे जुड़ी हुई अपडेट हम आपको देते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों