herzindagi
know about some homemade bookmark you can make with children in hindi

खेल-खेल में बच्चों के साथ मिलकर बनाएं यह बेहतरीन बुकमार्क

अगर आप खाली वक्त में बच्चों के साथ मिलकर कुछ मजेदार करना चाहती हैं तो यह बुकमार्क तैयार कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-01-16, 10:30 IST

जब बच्चे खाली होते हैं तो वह हमेशा ही कुछ ना कुछ मजेदार करने की इच्छा रखते हैं ताकि उनका एक अच्छा टाइम पास हो सके। चूंकि, इन दिनों बच्चे घर पर ही हैं तो ऐसे में उनके पास काफी समय है और ऐसे में उनका मन हमेशा कुछ ना कुछ नया करने का करता है। तो क्यों ना आप भी बच्चों के साथ मिलकर कुछ ऐसा करें, जिसमें ना केवल उनका एक अच्छा समय बीते, बल्कि उन्हें कुछ नया भी सीखने को मिले।

अगर आप भी बच्चों के साथ मिलकर कुछ मजेदार एक्टिविटी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उनके साथ मिलकर बुकमार्क तैयार कर सकती हैं। घर पर रहते हुए कई मामूली आइटम्स की मदद से बुकमार्क बनाए जा सकते हैं। यकीन मानिए, इन्हें बनाने में उन्हें काफी मजा भी आएगा। साथ ही साथ उनके भीतर की क्रिएटिविटी भी काफी बढ़ेगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही बुकमार्क बनाने के कुछ मजेदार आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे-

ड्रॉइंग शीट से बनाएं बुकमार्क

book marks ideas in hindi

बच्चों के पास हमेशा ही ड्रॉइंग शीट होती हैं। ऐसे में उन्हीं ड्रॉइंग शीट की मदद से बुकमार्क बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ नहीं करना है। सबसे पहले ड्रॉइंग शीट को अलग-अलग साइज में काट लें। इसके बाद आप ड्रॉइंग शीट पर कुछ क्रेयॉन्स की मदद से उसे अलग-अलग कलर दें। अब, आप ड्रॉइंग शीट की कटिंग पर कुछ पॉजिटिव नोट्स भी लिख सकते हैं। इससे जब भी बच्चा उन बुकमार्क को देखेगा तो उसके मन में एक पॉजिटिविटी आएगी। अब बुकमार्क के उपरी हिस्से पर एक छेद करें और उसमें रिबन बांधें। बस आपका बुकमार्क बनकर तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें-पुरानी किताबों को एक नहीं पांच अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं आप

किड्स बुकमार्क आइडिया

sheet

अगर आप एक ऐसा बुकमार्क तैयार करना चाहती हैं जिसे इस्तेमाल करना बच्चे बेहद पसंद करें तो ऐसे में आप इस बुकमार्क को बना सकती हैं। आप बच्चों की पसंद की किसी चीज की शेप की बुकमार्क बना सकती हैं। मसलन- आप आइसक्रीम या पेंसिल आदि के डिजाइन को बतौर बुकमार्क यूज कर सकती हैं। (इन किताबों को कर दिया गया भारत में बैन) इसके लिए, पहले आप एक कपड़े को फोल्ड करके उसके उपर पेंसिल या चॉक की मदद से वह शेप बनाएं और फिर उसकी कटिंग करें। इसके बाद आप दोनों साइड्स के कॉर्नर को स्टिच करें। अब अगर आप चाहें तो इसके अंदर कॉटन की एक थिन लेयर भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप उपर से उसे सिल दें और बीच से भी हल्की स्टिचिंग कर दें। बस आपका बुकमार्क बनकर रेडी है।

कप बुकमार्क

kids bookmarks ideas

अगर आप एक सिंपल लेकिन क्यूट बुकमार्क बनाना चाहती हैं तो इस डिजाइन का बुकमार्क बना सकती हैं। इसके लिए आप एक फेल्ट को कप शेप में काट लें। अब आप इसके कॉर्नर को धागे की मदद से स्टिच कर दें। अब आप इसमें एक लंबा रिबन भी स्टिच कर दें। आप चाहें तो रिबन के अंत पर भी एक छोटा फेल्ट स्टिच कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-किताबों में रखने के लिए Bookmark बाजार से खरीदते हैं, तो अब जान लें इसे बनाने का तरीका

पेपर क्लिप बुकमार्क

couple bookmark

अगर आप एक आसान लेकिन इनोवेटिव तरीके से बुकमार्क बनाना चाहती हैं तो ऐसे में पेपर क्लिप बुकमार्क बनाएं। इसके लिए आप पहले एक कपड़े को अपने मनपसंद डिजाइन में काटें और स्टिच करें। अब आप पेपर क्लिप के कॉर्नर पर इसे फिक्स करें। इस तरह आप कई पेपर क्लिप की मदद से अलग-अलग डिजाइन के बुकमार्क बना सकती हैं।

तो अब आप कौन सा बुकमार्क बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- streetbaazar, sortra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।