फिल्मी दुनिया में समय के साथ कई बदलाव हुए है। बदलते जमाने में ना केवल फिल्म मेकर्स की सोच अधिक वास्ट हुई है, बल्कि फिल्मों में वह अब अधिक बोल्डनेस दिखाने से भी नहीं कतराते। खासतौर से, फिल्मों में किसिंग सीन तो बेहद आम हो चुके हैं। कुछ समय पहले तक जब ऑनस्क्रीन कपल्स के बीच रोमांस दिखाया जाता था, तब दो फूलों के मिलन का सीन का दर्शाया जाता था। लेकिन अब स्टार्स के बीच क्लोस सीन और किसिंग सीन दर्शाए जाते हैं।
कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर तक ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने कहानी और फिल्म की डिमांड को देखते हुए ऑनस्क्रीन अपने को-स्टार को किस किया। हालांकि, कई स्टार ऐसे भी हैं, जिन्होंने ना केवल नो ऑनस्कीन किसिंग पॉलिसी को अपनाया, बल्कि वह अपनी इस पॉलिसी पर आज तक कायम है। इन स्टार्स ने ना केवल अपने को-स्टार के साथ रोमांस किया, बल्कि कई बोल्ड सीन भी दिए। लेकिन वह स्क्रीन पर किस करने में कंफर्टेबल नहीं थे और इसलिए उन्होंने अपने को-स्टार को किस करने से मना कर दिया। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाई और वह आज भी उस पर कायम हैं-
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा को लोग सोना या शॉटगन भी कहकर पुकारते हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ दबंग मूवी से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। लेकिन वह शुरू से ही इस बात को लेकर स्पष्ट थीं कि वह अपने को-स्टार को ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी और वह आज तक अपनी इस नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी पर कायम हैं। यहां तक कि आर राजकुमार मूवी के एक सीन में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ जिस तरह किसिंग सीन में बीच में हाथ रखकर किया, वह इस बात का एक परफेक्ट उदाहरण है कि सोनाक्षी कितनी लगन से नियमों का पालन करती हैं।
असिन
असिन ने शादी के बाद फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो। लेकिन अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने भी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाई थी। असिन ने हिन्दी लैंग्वेज में एक्टिंग की शुरूआत गजनी फिल्म से की थी, जो एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म असिन के अपोजिट आमिर खान थे। लेकिन असिन ने स्क्रीन पर किस करने से मना कर दिया था, जिसके कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ बदलाव किए गए थे।
इसे ज़रूर पढ़ें-अनुष्का शर्मा से लेकर लीजा हेडन तक इन सेलेब्स ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प
सलमान ख़ान
बॉलीवुड के एक मेगास्टार सलमान खान ने कई रोमाटिंक मूवीजमें काम किया है, लेकिन आज तक उन्होंने अपने को-स्टार को कभी भी ऑनस्क्रीन किस नहीं किया। हालांकि, उनकी फिल्में हमेशा ही एक बिग हिट साबित होती हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि किसिंग नहीं बल्कि फिल्म की कहानी दर्शकों को अधिक खींचती है। कई फिल्में करने के बाद भी सलमान ने आज तक अपने स्टैंड को बनाए रखा है और कभी भी अपने को-स्टार को लिपलॉक नहीं किया। हालांकि, उनकी अपकमिंग फिल्म, राधेः मोस्ट वांटेड भाई में सलमान ने अपनी को-स्टार दिशा पाटनी को किस किया, लेकिन इस दौरान भी दिशा के होंठों को टेप के साथ कवर किया गया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। लेकिन उन्होंने भी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी को अपनाया है। शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर के शुरूआती दिनों में कई बोल्ड दृश्यों को फिल्माया है, लेकिन उन्होंने अपने को-स्टार के साथ लिपलॉक नहीं किया। यहां तक कि अक्षय कुमार, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और उनके साथ शिल्पा के रिलेशन की खबरें भी थीं, उन्हें भी स्क्रीन पर एक बार भी लिपलॉक नहीं किया।
इसे ज़रूर पढ़ें-दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने साउथ की फिल्मों से की थी अपने करियर की शुरूआत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- (@Instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों