बहुत से लोग अपने मन में ट्रांसजेंडर्स के लिए खिलाफ गलत सोच रखते हैं और ये समझते हैं कि ट्रांसजेंडर्स घर-घर जाकर पैसे मांगते हैं। समाज में ट्रांसजेंडर्स को आज भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। ट्रांस समुदाय के सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए मुंबई में पहला ट्रांसजेंडर सैलून खोला गया। इसे ट्रांसजेंडर चलाते हैं और यहां काम भी ट्रांसजेंडर ही करते हैं। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
मुंबई में खोला गया पहला ट्रांसजेंडर सैलून
मुंबई में शुरू हुए ट्रांसजेंडर सैलून को जैनब ने शुरू किया है और वह खुद भी ट्रांसजेंडर समुदाय से आती है। इस सैलून में ट्रांसजेंडर लोगों को ट्रेनिंग करवाई जाती है और इसके बाद उन्हें सैलून में काम भी दिया जाता है। इसके चलते वह सम्मान से अपना जीवन-यापन कर सके और आगे बढ़ सकते हैं।
इस सैलून में चार ब्यूटीशियन, मैनिक्योर, पेडिक्योर, हेयर कट, हेयर वॉश के लिए एक मैनेजर है और इसके अलावा यहां के फर्स्ट फ्लोर पर ट्रेनिंग सेंटर भी है। सैलून की ओनर जैनब ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ''हम समुदाय के लोगों को कुछ नया सिखाना भी चाहते हैं ताकि उन्हें नौकरी मिल सके। हमारे यहां ट्रांस और जनरल कस्टमर्स आएंगे तो इससे हमारा समाज सशक्त बनेगा।" आपको बता दें कि इस सैलून को ड्यूश बैंक और रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की मदद से लॉन्च किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Living With Pride: रेनबो कम्युनिटी के लिए खास डेटिंग ऐप्स जो आ सकते हैं काम
ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगी पहचान
इस कदम से ट्रांसजेंडर समुदाय को और अधिक पहचान मिलेगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी। ट्रांसजेंडर स्टाफ को ब्यूटी और सैलून से जुड़े काम सिखाने से वह न सिर्फ इस सैलून में काम कर पाएंगे बल्कि अन्य सैलून और स्पा में भी उन्हें अवसर मिलेंगे।
इस नौकरी के जरिए समुदाय के सभी लोग अपनी रोजी-रोटी चला सकेंगे। सैलून खोलने के पीछे मुख्य उद्देश्य समुदाय को अन्य लोगों के बीच समानता और पूर्ण सम्मान प्रदान करना है।
आपको इस सैलून के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों