शादी दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवार और समाज का मिलन है। भारत में शादी को एक बहुत बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोग अपनी पूरी जिंदगी की कमाई और इच्छा उस एक दिन की शादी को खास बनाने में लगा देते हैं। लोग इस एक दिन के कार्यक्रम के लिए सालों से तैयारी करते हैं। शादी कई जन्मों का बंधन है। सभी धर्म और जाति की शादी की प्रथा और रीति रिवाज सभी से अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक अनोखे विवाह प्रथा के बारे में बताएंगे। शादी के इस रस्म में साली अपने होने वाले जीजा जी को कंकड़-पत्थर से बने पकवान खिलाती है। ये सुन कर आप भी इस रस्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक हुए होंगे तो चलिए जानें इस अनोखे रस्म के बारे में।
जैसा की नाम से पता चल रहा है राती भाजी, राती का मतलब है रात और भाजी का मतलब है भोजन या साग। इस रस्म में जब दुल्हा बारात लेकर आता है तब सास और ससुर के द्वारा स्वागत-सत्कार किया जाता है, जिसके बाद साली अपने होने वाले जीजा जी की स्वागत करती है। ये तो आप सभी को पता है कि साली और जीजा का रिश्ता मजाक मस्ती को होता है। ऐसे में यह रस्म भी मजाक मस्ती से भरपूर होता है और साली द्वारा जीजी जी के सत्कार के इस रस्म को ही राती भाजी कहा जाता है।
जीजी जी के स्वागत में साली बड़े से परात या थाली में भोजन तैयार करवाती है, जिसमें खाने पीने की विभिन्न सामग्री होती है। पकवान के अलावा 10 से 12 तरह के पत्ते, पान, दातुन, कंकड़ पत्थर मिले हुए व्यंजन, नमक और मिर्च से भरपूर शरबत (शरबत बनाने की रेसिपी)। इन सभी चीजों को साली अपने जीजा को खाने के लिए कहती है। कई बार जब जीजा जी इस रस्म से परिचित नहीं रहते हैं, तो वे इनका सेवन कर लेते हैं, वहीं कई बार जानकार लोग इन कंकड़ पत्थर के पकवानों का सेवन नहीं करते हैं।
इसे भी पढ़ें : पार्टनर को कमिट करने से पहले एक बार खुद से जरूर पूछें यह सवाल
साली को इस रस्म (शादी के अजीबोगरीब रस्म) में अच्छे नेग के दाम भी मिलते हैं। चाहे जीजा उस थाल से कुछ खाए या न खाएं उसे अपनी साली को उसकी मुंह मागी शगुन देनी पड़ती है। हंसी मजाक से भरपूर इस रस्म को दूल्हा और साली तो इंजॉय करते ही हैं, साथ ही बाकी देखने वालों के लिए भी यह बढ़िया रस्म है।
इसे भी पढ़ें : अपनी शादी में ये सात नई कस्में लीजिए और अपनी मैरिटल लाइफ को हैप्पी बनाइए
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik,
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।