सभी राज्यों में शादी ब्याह के अलग-अलग रस्में और रीति रिवाज होते हैं। धर्म, जाति और राज्य बदलते ही शादी ब्याह के सबी रस्म बदल जाते हैं। शादी ब्याह के अपने अलग अलग संस्कृति होती है, जो उनके द्वारा निभाई जाती है। शादी की शुरुआत कई तरह के पूजा-पाठ से शुरू होकर विदाई और दूसरे पूजा के साथ संपन्न होती है। आज के इस लेख में हम आपको एक छत्तीसगढ़ी शादी के रस्म के बारे में बताएंगे। शादी के इस रस्म में देवी देवताओं को हल्दी चढ़ती है और यह शादी के पहले रस्म की तरह है। इस रस्म के बाद से घर में शादी शुरू होती है। बहुत से लोगों को इस रस्म के बारे में नहीं पता, इसलिए आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
चुलमाटी शादी का पहला रस्म है। इस रस्म के बाद छत्तीसगढ़ी शादी की शुरुआत होती है। बता दें इस रस्म में दुल्हन या दूल्हे को छोड़कर सभी कोई पूजा के सामान और हल्दी लेकर गांव शहर में एक जगह बाजे-गाजे के साथ जाते हैं। इस जगह को चुलमाटी वाले स्थान के नाम से जाना जाता है। इस जगह से दुल्हन या दूल्हे ( दुल्हन या दूल्हे के लिए गिफ्ट) के फूफा जी दुल्हन या दूल्हे की मां, बड़ी मां चाची और दीदी समेत दूसरी महिलाओं को मिट्टी निकाल के देते हैं। साथ ही सभी महिलाएं अपने अपने ओली में धान भी लेते हैं। फिर इस धान को नाई की पत्नी को दान में दिया जाता है और मिट्टी को घर लेजाकर इसका उपयोग मंडप बनाने के लिए किया जाता है। मंडप बनाने के बाद वहां दुल्हन या दूल्हे को हल्दी लगती है।
इसे भी पढ़ें : Wedding Rituals: जानें बंगाली शादी में बो भात का क्या है महत्व
देवतेला के रस्म में गांव या शहर के सभी देवी-देवताओं को हल्दी चढ़ती है। इसके लिए बांस के पर्रा या परात में पूजा का सामान नारियल और हल्दी पीसकर ले जाया जाता है। फिर घर की सभी महिलाएं गांव के सभी देवी देवता के पूजन करते हैं और देवी देवता को हल्दी चढ़ाई जाती है। सभी देवी देवता को हल्दी चढ़ाने के बाद घर आते हैं और मंडप में दुल्हन या दूल्हे को बिठाकर हल्दी लगाने की रस्म शुरू करते हैं। सबसे पहले पंडित जी हल्दी मंडप के पास देवी-देवता और मण्डप को हल्दी लगाते हैं। फिर दुल्हन या दूल्हे को हल्दी लगाते हैं। पंडित जी के बाद घर की सभी बड़ी औरतें दुल्हन या दूल्हे हल्दी लगाने की रस्म शुरू करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Wedding Ritual: दक्षिण भारत में शादी से पहले क्यों किया जाता है मंगल स्नान, जानें इसका महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।