जब भी किसी महिला की नई-नई शादी होती है, तो वह सारी ज्वेलरी के साथ पूरा श्रृंगार करती है। इससे नई दुल्हन सुंदर तो दिखती ही है, लेकिन इसके पीछे कई स्वास्थ्य लाभ और विज्ञान भी छिपा हुआ है। चाहे मंगलसूत्र हो या बिंदी सभी अपने-अपने तरीके से एक वैवाहिक महिला को लाभ पहुंचाते हैं। क्या आप जानती हैं कि मंगलसूत्र महिला के हाई ब्लड प्रेशल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब शादी को कई साल बीत जाते हैं, तो महिलाएं अधिक श्रृंगार करना पसंद नहीं करती हैं। लेकिन इनसे मिलने वाले लाभ को जानने के बाद आप भी ज्वेलरी कैरी करना चाहेंगी।
मांग टीका पहनने से हर वैवाहिक महिला और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती है। लेकिन मांग टीका पहनने के कारण यह भी है कि ये महिला की तीसरी आंख को दर्शाता है। अगर किसी महिला को मन अशांत रहने की परेशानी होती है, तो भी मांग टीका बेहद फायदेमंद होता है। बिंदी लगाने से भी महिलाओं में एनर्जी बनी रहती है।
हर वैवाहिक महिला कानों में इयरिंग जरूर पहनती है, क्योंकि इससे खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन इयरिंग सिर्फ इसलिए ही नहीं पहने जाते, बल्कि इससे महिलाएं किसी भी आवाज को जल्द सुनाने में सक्षम रहती हैं। इयरिंग रोज पहनने से महिलाओं को कान से संबंधी समस्याएं जल्दी से नहीं होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: इनमें से किस बेहतरीन जगह को शादी के लिए सेलेक्ट करना पसंद करेंगे आप
जब भी किसी महिला की नई-नई शादी होती है, तो उसे कई सारे नेकपीस पहनाए जाते हैं जिससे वह सुंदर दिखे। लेकिन इसके पीछे के विज्ञान की बात करें, तो इससे पूरे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और ह्रदय संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। इतना ही नहीं, मंगलसूत्र पहनने से महिला मानसिक रूप से मजबूत होती है और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में सक्षम होती है। (मंगलसूत्र के टॉप 5 डिज़ाइन)
वैवाहिक महिलाएं सिंदूर इसलिए लगाती हैं क्योंकि इससे पता चलता है कि वह वैवाहिक है। लेकिन लाल सिंदूर लगाने के पीछे यह भी कारण है कि उन्हें पीरियड्स होते हैं और उनके खून का रंग लाल होता है। लाल सिंदूर फेमिनिटी को दर्शाता है और महिलाओं को इससे एनर्जी और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: खरीद रही हैं वेडिंग ज्वैलरी तो इन छोटी-छोटी बातों पर दें ध्यान
सगाई के समय बाकी रस्मों के साथ लड़का-लड़की एक दूसरे को अंगूठी भी पहनाते हैं। यह बात आपने भी जरूर सुनी होगी कि जो अंगूठी दोनों एक-दूसरे को पहनाते हैं, वह उनके दिल से सीधे जुड़ जाती है। इसे हमेशा पहनने से दोनों के दिल जुड़े रहते हैं और प्यार भी बढ़ने लगता है।
नथ पहनने से हर वैवाहिक महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन इससे महिला की प्रजनन प्रणाली बेहतर बनती है और पीरियड्स संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि नाक में लौंग या नथ पहनने से महिला का स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहता है और वह एक्टिव महसूस करती हैं।
वैवाहिक महिला कभी-भी सूने हाथ नहीं रहती है और हमेशा कंगन या चूड़ियां पहनती है। इन्हें पहनने से सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही महिलाओं के हाथों का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, चूड़ियां पहनने से महिलाएं मानसिक रूप से मजबूत होती हैं, हार्मोन संतुलित रहते हैं और जल्द ही थकावट होने की समस्या दूर होने लगती है। (नए डिजाइन की चूड़ियां करें ट्राई)
अक्सर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए साड़ी पर कमरबंद पहनती हैं, लेकिन इससे स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। कमरबंद पहनने से पेट का मोटापा कम होता है और महिलाएं खुद को फिट रख पाती हैं। इससे न सिर्फ पेट का मोटापा कंट्रोल होता है, बल्कि पूरी फिगर मैंटेन रहती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट 'हरजिन्दगी' के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।