घर के साथ-साथ किचन का भी साफ-सुथरा और खूबसूरत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि किचन के एक अच्छे माहौल से न सिर्फ कुकिंग करने में मन लगता है बल्कि आपके घर की शोभा भी बढ़ती है। छोटे से छोटे डेकोरेटिव आइडियाज आपके किचन को मॉर्डन और डिसेंट लुक दे सकते हैं जैसे- किचन के फर्नीचर का डिजाइन, किचन की वॉल, किचन के सामान ऑर्गनाइजेशन आदि। लेकिन कभी-कभी चीजों को गलत तरीके से ऑर्गेनाइज करने या सजाने से किचन का लुक बेकार और भरा हुआ लगने लगता है।
इसलिए जरूरी है कि आप अपने किचन को डेकोरेट करने समय कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे- किचन की वॉल का कलर, फर्नीचर का डिजाइन आदि। हालांकि, महिलाएं किचन की वॉल का कलर तो आसानी से डिसाइड कर लेती हैं लेकिन उन्हें फर्नीचर के डिजाइन व कलर समझ नहीं आते हैं। अगर आप भी सनमाइका के कलर समझ नहीं आ रहे हैं, तो आप कैबिनेट के ये लेटेस्ट कलर कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
आप अपने किचन के फर्नीचर पर सफेद और डार्क पिंक कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। सनमाइका का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपके किचन को क्लासी लुक देगा बल्कि आपके घर में भी चार चांद लगा देगा। क्योंकि सफेद कलर से आपके किचन में रोशनी रहेगी और डार्क पिंक आपके फर्नीचर को अट्रैक्टिव भी बनाने का काम करेगा। (फर्नीचर पर लगी सनमाइका को साफ करने के टिप्स)
इसके अलावा, अगर आपके किचन की दीवारें सफेद रंग की हैं, तो आप फर्नीचर का कलर थोड़ा डार्क रख सकती हैं। आप ग्रे और ब्राउन कलर की कैबिनेट का कॉम्बिनेशन सेलेक्ट कर सकती हैं। क्योंकि ये ऐसे कलर है तो न ज्यादा जल्दी गंदे होंगे बल्कि आपके किचन को एक डिसेंट लुक भी देने का काम करेंगे। आप इसके साथ सिल्वर कलर के हैंडल ट्राई कर सकती हैं। (इन चीजों की मदद से किचन वॉल का करें मेकओवर)
व्हाइट कैबिनेट का ट्रेंड हमेशा से बना रहता है क्योंकि व्हाइट कलर से न सिर्फ आपके किचन का ब्राइट बनाने का काम करता है बल्कि आपको अच्छा भी महसूस होता है। आप अपने किचन में या तो पूरा सफेद फर्नीचर बनवा सकती हैं या फिर इसके साथ ब्लू सनमाइका का कलर कॉम्बिनेशन जुड़ सकती हैं। हालांकि, ब्लू में आपको कई तरह के कलर मिल जाएंगे, जिसे आप अपने अपनी पसंद के हिसाब से ट्राई कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन काउंटरटॉप को आर्गेनाइज करने के लिए यहां से लें आइडियाज
आप अपने फर्नीचर का कॉम्बिनेशन क्रीमी एंड ग्रीन रख सकती हैं। यह आपके किचन को रॉयल लुक देगा और आपका पूरा किचन साफ और चमकता हुआ नजर आएगा। आप फर्नीचर की एक तरफ क्रीमी और दूसरी तरफ ग्रीन कलर की कैबिनेट लगवा सकती हैं। क्योंकि क्रीमी कलर ज्यादा जल्दी गंदा हो जाता है। इसलिए ग्रीन कलर का इस्तेमाल करने से आपका फर्नीचर क्लासिक भी लगेगा और सनमाइका चमकती हुई रहेगी।
इसके अलावा, आप सनमाइका का सिंगल कलर भी रख सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।