herzindagi
how to make kaner flower insect control spray

Easy Tips: कनेर के फूल से इस तरह बनाएं कीड़ों को मारने वाला स्प्रे

कनेर के फूल से आप भी आसानी से प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे तैयार कर सकती हैं। जानिए कैसे।  
Editorial
Updated:- 2021-06-25, 16:50 IST

अमूमन कहा जाता है कि घर से कीड़ों को दूर रखने के लिए बगीचे में कुछ फूल के पौधे को ज़रूर लगाना चाहिए। इन्हीं फूलों में से एक है कनेर का फूल। कनेर के फूल देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ पूजा पाठ में भी खूब इस्तेमाल होता है। अगर बात करें कनेर के फूल से प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे बनाने के बारे में तो ये स्प्रे बेहद ही कारगर साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कनेर के फूलों से तैयार होने वाले कीटनाशक स्प्रे के बारे में। मुश्किल से दस या बीस मिनट के अंदर आप आसानी से घर पर इसे बना सकती हैं। यह प्राकृतिक स्प्रे आपको किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाए और कीड़े-मकोड़े आसानी से भाग खड़े होंगे। तो आइए जानते हैं।

बगीचे से कीड़े-मकोड़े भगाए

kaner flower insect control spray ideas inside

कई लोग पौधों से कीड़े-मकोड़े को दूर भगाने के लिए तरह-तरह के कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं जिससे कीड़े भगाते तो नहीं है, पौधे ज़रूर मर जाते हैं। ऐसे में कनेर के फूल से तैयार स्प्रे से कीड़े भी भाग जाएंगे और पौधे भी नहीं मरेंगे। यह माना जाता है कि कनेर फूल की तीखी गंध कीड़े-मकोड़े को आने से रोकती है। इसका इस्तेमाल घर में लगने वाले बरसाती कीड़े को भगाने के लिए भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:बोरेक्स पाउडर की मदद से घर के इन कामों को बनाएं आसान

ऐसे बनाएं कनेर के फूलों से कीटनाशक स्प्रे

kaner flower insect spray inside

बरसात के मौसम के साथ-साथ अन्य दिनों में भी आप क्खियों, मच्छरों, शतावरी भृंग इत्यादि कीटों से परेशान है, तो इन कीटों को दूर भगाने के लिए कनेर स्प्रे आसानी से बना सकती हैं। इस स्प्रे का छिड़काव आप किचन, लिविंग रूम, बेड रूम और बाथरूम में भी कर सकती हैं। इसके छिड़काव से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।

सामग्री की ज़रूरत

  • कनेर के फूल-5-6
  • बेकिंग सोडा-1 चम्मच
  • नीम का तेल-1चम्मच
  • स्प्रे बोतल-1
  • पानी-आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

kaner flower insect control spray inside

  • सबसे पहले आप कनेर के फूल और एक कप पानी को मिक्सर में डालें और महीन पीस लीजिए।
  • अब इस पेस्ट को किसी सूती कपड़े से छानकर स्प्रे बोतल में रख लीजिए।
  • इसके बाद स्प्रे बोतल में नीम का तेल और बेकिंग सोडा को डाल लें। अब बोतल को एक से दो मिनट के लिए अच्छे से हिला-डुला लीजिए ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाए।

इसे भी पढ़ें:लीची के बीज से घर में ही उगाएं पौधा, जानिए कैसे?

उपयोग करने का तरीका

make kaner flower insect control spray inside

  • तैयार कीटनाशक स्प्रे को घर के सभी हिस्सों में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। इसकी तेज गंध से मच्छर और मक्खियां कभी भी घर में नहीं जाएंगी।
  • इसी तरह इस स्प्रे का छिड़काव गार्डन में भी कर दीजिए। इससे कीड़े पौधे पर कभी भी नहीं बैठेंगे।
  • किचन में छिड़काव करते समय भोजन को ज़रूर ढ़ककर रखें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।