काजल अग्रवाल देश की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ प्रोग्रेसिव सोच से भी महिलाओं को इंस्पायर किया है। अक्सर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी टिप्स अपनाती हैं, महंगे कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं और पार्लर जाती हैं। लेकिन असली खूबसूरती बाहरी नहीं बल्कि भीतरी होती है, जिसे महिलाएं स्वयं महसूस करती हैं। रियल ब्यूटी के इसी अहसास ने 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल को अपनी 'नो मेकअप' लुक वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए इंस्पायर किया। जहां देश और दुनिया की ज्यादातर एक्ट्रेसेस चर्चा में बने रहने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं, वहीं काजल अग्रवाल ने अपने रियल लुक्स वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके एक नया ट्रेंड सेट किया, जिसमें उनके चेहरे की झाइयां साफ नजर आती हैं। आज काजल अग्रवाल के बर्थडे के मौके पर Herzindagi की तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई। आइए जानते हैं कि उनकी फ्रेकल्स वाली तस्वीर देश की महिलाओं को कितना बड़ा संदेश देती है।
काजल अग्रवाल ने तोड़ा स्टीरियोटाइप
काजल अग्रवाल को फिल्म 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके साथ वह दक्षिण की कई हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अक्सर मेकअप वाले लुक में एक्ट्रेसेस की ग्लोइंग स्किन से महिलाएं इंप्रेस होती हैं। इस ट्रेड को तोड़ते हुएकाजल का अपनी फ्रेकल्स वाली तस्वीरें पोस्ट करना ना सिर्फ उनके साहस को दिखाता है, बल्कि यह उनकी रियल ब्यूटी भी बखूबी दर्शाता है।
काजल अग्रवाल की रियल ब्यूटी दर्शाता है उनका मैसेज
काजल अग्रवाल ने अपनी इस तस्वीर के साथ जो मैसेज लिखा है, वह हर महिला को अपनी भीतरी सुंदरता को पहचानने के लिए इंस्पायर करेगा। काजल ने लिखा,
काजल ने इंस्टाग्राम पर एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिनमें उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ था और इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह करने के लिए अपनी झिझक छोड़ने और साहसी होने की जरूरत होती है।'
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की इन हीरोइन्स को है अपनी बॉडी पर गर्व, इनसे लें इंस्पिरेशन
दिलचस्प बात ये रही है कि इस तस्वीर पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने उनकी सराहना की है। तेलुगु एक्टर प्रज्ञा जायसवाल ने इस पर कमेंट करते हुए “wow” लिखा, वहीं इंडो कनाडाई सिंगर शाशा तिरुपति ने इसे “crucial message” करार दिया और इसके साथ ढेर सारी दिल वाली इमोजीज डालीं। एक और इंस्टा यूजर ने लिखा, 'फ्रेकल्स बहुत क्यूट हैं। आप पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।'
क्यों स्पेशल है काजल अग्रवाल की ये तस्वीर
इंस्टाग्राम पर काजल अग्रवाल का ये तस्वीर डालना उन्हें और भी ज्यादा मजबूत बना रहा है। ग्लैमर और तड़क-भड़क की दुनिया में, जहां हर चीज चमचमाती हुई नजर आती है, काजल ने अपने संकोच का पर्दा गिराकर अपने रियल सेल्फ को दिखाने की कोशिश की है और एक इंसान के तौर पर जो वह महसूस करती हैं, उससे अपने फैन्स को रूबरू कराने का प्रयास किया है। उनका यह प्रयास रंग लाता हुआ भी नजर आ रहा है। काजल अग्रवाल की तरह हर महिला अगर अपने भीतर की खूबसूरती को पहचान ले तो बिना ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और मेकअप के भी वह अपनी शख्सीयत के बल पर कामयाबी हासिल कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:करीना के शो में स्वरा भास्कर ने क्यों कहा, 'भारतीय महिलाओं की लड़ाई अपनों से ही है', जानिए
काजल अग्रवाल से इंस्पिरेशन लेकर महिलाएं खुद को कॉन्फिडेंट बना सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों