जॉन अब्राहम बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, बाटला हाउस, जिस्म, धूम, फोर्स, परमाणु, दोस्ताना, फोर्स जैसी कितनी ही फिल्मों में हम उन्हें देख चुके हैं। लेकिन जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, इसीलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती है। कभी-कभार ही प्रिया सोशल मीडिया पर अपडेट करती हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है और इस समय में ज्यादातर सेलेब्रिटीज अपने घर पर ही क्वारंटाइन में हैं। इस समय में प्रिया रुंचाल ने अपने पति जॉन अब्राहम और फैमिली के साथ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं।
View this post on Instagram
Fambam throwback at my cradle partners wedding @nb4815 #love
इस तस्वीर को देखकर प्रिया के फॉलोअर्स काफी खुश हुए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'आपकी तस्वीरें देखकर अच्छा लगा। उम्मीद है कि आप और जॉन अब्राहम अच्छे होंगे। अपना खयाल रखें। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'पूरे परिवार को देखकर अच्छा लगा। आंटी बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं एक यूजर ने जॉन अब्राहम के लुक्स की तारीफ करते हुए लिखा, 'जॉन इस तस्वीर में बहुत प्यारे लग रहे हैं। फैमिली को ढेर सारा प्यार। उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: प्रिया रुंचाल और जॉन अब्राहम के पेंटहाउस से दिखते हैं अरब सागर के हसीन नजारे
जॉन अब्राहम ने 2013 में प्रिया रुंचल से शादी की थी। पेशे से बैंकर प्रिया रुंचाल से जॉन की शादी सुर्खियों में रही थी, क्योंकि इससे पहले इनकी डेटिंग की खबर मीडिया में नहीं आई थी। प्रिया फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है और उन्हें लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। प्रिया सादगी से अपना काम करने में यकीन रखती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bollywood के इन कपल्स का ब्रेकअप था बहुत खराब, दोबारा कभी नहीं किया साथ काम
जॉन अब्राहम ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'प्रिया को मीडिया से दूरी बनाए रखना अच्छा लगता है। वह एक प्राइवेट पर्सन हैं। उन्होंने लंदन के बिजनेस स्कूल से अपना कोर्स पूरा किया है और इससे पहले वह लॉस एंजिलिस में थीं। वह शांति से अपना काम करती हैं और मुझे उनकी यह बात अच्छी लगती है।' दिलचस्प बात ये है कि जॉन और प्रिया ने शादी कब की, इस बारे में मीडिया को कुछ भी पता नहीं चला। जब नए साल की बधाई देते हुए John and Priya Abraham की तरफ से सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिलीं, तब जाकर इस बात का पता चला।
View this post on Instagram
अगर जॉन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लक्ष्य राज आनंद की फिल्म अटैक में रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। इसके बाद वह संजय गुप्ता की गैंगस्टर्स पर आधारित फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आएंगे।
फिलहाल लॉकडाउन की वजह से सभी फिल्मों का काम प्रभावित हुआ है। इस समय संजय गुप्ता फिल्म के फाइनल एडिटिंग पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ सुनील शेट्टी, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
Image Courtesy: Instagram(@priyarunchal)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।