Jio World Plaza Unseen Photos: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 31 अक्टूबर को मुंबई में शानदार जियो वर्ल्ड प्लाजा (JWP) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अंबानी परिवार के साथ-साथ कई बड़े स्टार्स पहुंचे। ऐसे में लोग भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर जियो वर्ल्ड प्लाजा क्या है। आइए जानते हैं इसके बारे में और देखते हैं इनसाइड फोटोज।
जियो वर्ल्ड प्लाजा क्या है? (What is Jio World Plaza)
View this post on Instagram
जियो वर्ल्ड प्लाजा एक मॉल है, जिसमें 66 से ज्यादा ब्रांड का एक लग्जरी ब्रांड है। जियोर्जियो अरमानी कैफे, पॉटरी बार्न किड्स और सैमसंग एक्सपीरियंस सेंटर जैसे अलग-अलग सेंटर यहां मौजूद हैं। नीता और मुकेश अंबानी के मॉल में लुई वुइटन, गुच्ची, कार्टियर, अरमानी और डेओर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड भी मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ेंःआखिर क्या है नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर जिसके बारे में हो रही हर तरफ चर्चा
कितना बड़ा है जियो वर्ल्ड प्लाजा? (What is inside Jio World Plaza)
View this post on Instagram
जियो वर्ल्ड प्लाजा किसी आलीशान महल जैसा सुंदर है और 750,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। जियो वर्ल्ड प्लाजा में आपको मनीष मल्होत्रा, अबू जानी-संदीप खोसला, राहुल मिश्रा, फाल्गुनी शेन पीकॉक और रितु कुमार जैसे फेमस डिजाइनरों के डिजाइन देखने के लिए भी मिलेंगे।
जियो वर्ल्ड प्लाजा को किसने डिजाइन किया है? (Who Design Jio World Plaza)
कमल के फूल की आकृति में बने जियो वर्ल्ड प्लाजा को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला, डिजाइन फर्म टीवीएस और रिलायंस टीम की साझेदारी के मध्य तैयार किया गया है।
भारत का सबसे बड़ा मॉल (India Biggest Mall)
View this post on Instagram
बता दें कि जियो वर्ल्ड प्लाजा भारत का सबसे बड़ा मॉल बन गया है। नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के साथ यह मॉल लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। (गिनीज बुक में शामिल है यूपी के इस शहर का स्कूल)
इसे भी पढ़ेंःअनंत अंबानी की घड़ी की कीमत जान लोग हुए हैरान, जानें कितने करोड़ की है घड़ी
View this post on Instagram
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों