Easy Rangoli Designs for Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के मौके पर कुछ ही मिनटों में बनाए जा सकते हैं रंगोली के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

Lord Krishna Rangoli Designs: लड्डू गोपाल के जन्मदिन के मौके पर घर की दहलीज से लेकर आंगन तक में कई आसान चीजों की मदद लेकर रंगोली बना सकते हैं।

lord krishna rangoli designs

Radha Krishna Rangoli Design: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ था। वहीं त्योहारों से भरपूर भारत देश में हर खास मौके पर घर को सजाया जाता है। ऐसे में मंदिर या गर के आंगन व घर के द्वार पर कई तरह के रंगोली डिजाइन बनाए जाते हैं।

lord krishna rangoli

Janmastami 2024 Rangoli: लड्डू गोपाल के जन्म दिन की खुशी के मौके पर मो पंख से लेकर राधा-कृष्णा के डिजाइन की कई तरीके वाली रंगोली बनाई जा सकती है। तो आइये देखते हैं जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मिनटों में बनाने के लिए रंगोली के आसान डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन रंगोली की डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका।

श्री कृष्णा रंगोली डिजाइन (Shri Krishna Rangoli Design)

Shri Krishna Rangoli Design

अगर आप आसान और कम समय में बनने वाली रंगोली के डिजाइन को शगुन के तौर पर बनाना चाहते है तो इस तरह से पोस्टर की तरह डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप श्री कृष्णा लिखकर साथ में जन्माष्टमी की शुभकामनाओं वाले कोट्स लिख सकती हैं।

मोर पंख रंगोली डिजाइन (Mor Rangoli Design)

Mor Rangoli Design

श्री कृष्णा के मुकुट पर लगा मोर आप जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर या दहलीज पर बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन को बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन और कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों की मदद से आप आसानी से मोर के पंख की डिजाइन वाली रंगोली को 3डी डेप्थ दे पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami Rangoli Designs 2024: जन्माष्टमी पर 15 मिनट में बन जाएंगे बांसुरी के ये रंगोली डिजाइन, बाल गोपाल भी देखकर हो जाएंगे खुश

बांसुरी रंगोली डिजाइन (Bansuri Rangoli Design)

Bansuri Rangoli Design

मधुर बांसुरी की धुन से श्री कृष्णा जिस सभी का मन मोह लिए करते थे। वहीं इसी बांसुरी के डिजाइन को आप घर के आंगन में बना में सकती हैं। आप चाहें तो बांसुरी के साथ में जय श्री कृष्णा या जन्माष्टमी की शुभकामनाओं वाले कोई कोट्स या मैसेज को भी साथ में लिखकर रंगोली की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

bansuri rangoli

लड्डू गोपाल रंगोली डिजाइन (Laddu Gopal Rangoli Design)

छोटे से माखन खाते हुए लड्डू गोपाल तो सभी की आंखों का तारा हैं। आप चाहें तो घर के मंदिर में या बरांडे में श्री कृष्णा के झूले के साथ में लड्डू गोपाल वाली रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आप नीले रंग का इस्तेमाल करें। रंगोली की इस डिजाइन के साथ में आप लड्डू गोपाल का झूला और माथे पर सजा मोर पंख भी बना सकते हैं।

Laddu Gopal Rangoli Design

इसे भी पढ़ें: Lord Ram Rangoli: चम्मच, थाली, तिल्ली जैसी चीजों से केवल 15 मिनट में बन जाएंगे श्री राम के नाम के ये रंगोली डिजाइंस, देखकर सभी करेंगे तारीफ

मटकी रंगोली डिजाइन (Matki Rangoli Design)

Matki Rangoli Design

बचपन से माखन को चुराकर खाने वाले माखन चोर श्री कृष्णा भगवान की आकृति आप नहीं बनाना चाहती हैं तो बांसुरी और मोर के पंख के साथ में इस तरह से माखन से भरी हुई मटकी बना सकती हैं। इसके बनाने के लिए आप रंगो के अलावा गेंदे के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो फूलों से श्री कृष्णा भी लिखकर सिंपल सी रंगोली घर में कहीं भी बना सकती हैं।

Matki Rangoli

अगर आपको जन्माष्टमी के मौके के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/Rangoli Nation, youtube/rrr, mita rangoli, rangoli art

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP