बांसुरी को कृष्ण की लीला और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बांसुरी की सरलता और उसकी मिठास कृष्ण के मीठे व्यक्तित्व को दर्शाती है। भगवान कृष्ण की कई लीलाओं में बांसुरी का खास योगदान रहा है। अक्सर उनकी बांसुरी की धुन सुनते ही उनके भक्त और प्रेमी उनके करीब जाते थे। इसलिए आप इस बार जन्माष्टमी में श्री कृष्ण की सबसे पसंदीदा चीज बांसुरी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप 15 मिनट में रंगोली डिजाइन बना लेंगे।
जन्माष्टमी रंगोली डिजाइन (Janmashtami Easy Rangoli Designs)
(Image credit- Real Rangoli & Real Home_youtube)
इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। जन्माष्टमी पर बांसुरी का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको स्पेशल टाइम निकालने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसे आप मात्र 15 मिनट में स्केल की मदद से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक स्केल लेना है।
- अगर आप सीधी रेखा बनाने में अच्छे हैं, तो आपको स्केल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके बाद आप 4 से 5 छोटी खाली बोतल लें और इसमें रंग भर लें।
- रंग भरने के बाद आप बोतल की मदद से इसमें रंग भरें।

- गोले का डिजाइन बनाने के लिए आप छोटे ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आपको बांसुरी के ऊपर छोटे-छोटे डिजाइन दिख रहे होंगे, इसे आप डॉट बनाकर तिल्ली से खींच कर बना सकते हैं।
- लेकिन अगर आपसे यह डिजाइन न बनें, तो आप बांसुरी के अंदर छोटो-छोटे बॉक्स बनाकर उसे अलग-अलग रंगों से भर सकते हैं।
आसान बांसुरी रंगोली डिजाइन (Bansuri Rangoli Designs)
- इस डिजाइन को बनाने में आपको केवल 10 मिनट का समय लगेगा।
- इसके लिए आपको केवल एक डबल रेखा खींचनी है और उसपर 2 मोर के पंख बनाने हैं।
- अगर आप से मोर का पंख नहीं बनता है, तो आप फूल का डिजाइन भी बना सकती हैं।

- इसके अलावा आप बांसुरी के नीचे लटकन भी बना सकती हैं।
- यह आपकी रंगोली डिजाइन को और सुंदर बनाएगा।
- आप चाहें तो मोर पंख की जगह कृष्णा भी लिख सकती हैं।
जन्माष्टमी पर सिंपल रंगोली डिजाइन (Krishna Janmashtami rangoli design)
(Image Credit- Apurva's Art_youtube)
- इस डिजाइन में आप दिए की जगह फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप चाहें, तो रंग भरने के लिए चावल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको चावल को अलग-अलग तरह के रंगों से रंग देना है।
- इसके बाद आप चॉक की मदद से रंगोली बनाएं और इसमें रंग-बिरंगे चावल को भर दें।
मटका रंगोली डिजाइन (Janmashtami Special Rangoli Designs)
(Image Credit- Shilpa's Creativity_youtube)
आप जन्माष्टमी पर बांसुरी और मटका रंगोली दोनों साथ में बना सकते हैं। श्री कृष्ण को माखन से स्नेह था, इसलिए ये रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आएगी। दोनों ही चीजें भगवान के प्रिय है। इसलिए आप इस डिजाइन को मंदिर के सामने बना सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
- बांसुरी आप स्केल और बोतल की मदद से बना लें।
- मटके के गोल डिजाइन के लिए आप थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
श्री कृष्ण रंगोली डिजाइन
(image credit- easy rangoli for u_youtube)
अगर आप जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के नाम की रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन को बनाना आसान है। आप चाहें तो इसमें अंग्रेजी में Happy Janmashtami भी लिख सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक स्केल की मदद से बांसुरी बनानी है।
- इसके बाद आप बोतल में रंग भरके बांसुरी के नीचे लटकन बनाएं।
- नीचे का गोल डिजाइन आप थाली से बड़े ढक्कन की मदद से बना सकते हैं।

- इसके बाद आप बोतल की मदद से रंग भर लें और अंत में श्री कृष्ण लिखें।
- अगर आपके पास दिए और फूल नहीं है, तो आप नीचे की तरफ फूलों का डिजाइन बनाकर रंग भर सकते हैं।
सिंपल रंगोली डिजाइन
(image credit- Rangoli by Apurva_youtube)
- इस रंगोली डिजाइन को बनाने में आपको केवल 10 मिनट लगेगें।
- आप इस डिजाइन में मोर पंख की जगह, मोर का पुरा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
- बांसुरी के ऊपर बैठा मोर आपके रंगोली के डिजाइन में चार चांद लगा देगा।
- अगर आपकी ड्राइंग अच्छी नहीं है, तो आप बोतल की ढक्कन की मदद से मोर पंख की जगह, 3 से 4 गोल आकार बनाएं।
- इसके बाद इस में रंग भर दें।
श्री कृष्ण चरण पादुका रंगोली डिजाइन
(image credit- PRIYAL'S FOOD & ARTS_youtube)
- अगर आप मंदिर के आगे रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं, तो इसे बना सकते हैं।
- पान के पत्ते पर बना यह रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आता है।

- भगवान के चरण के डिजाइन बनाने के लिए आप एक छोटे और एक बड़े ढक्कन का इस्तेमाल करें।
- साथ में 2 छोटे-बड़े गोल डिजाइन बनाकर उसमें तिल्ली की मदद से चक्र बना दें।
- इसके बाद आप अंत में बांसुरी का डिजाइन बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Rangoli Design By Priti, Rangoli by jyoti Rathod, Ks kitchen and lifestyle_youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों