Simple Lord Ram Rangoli Designs: सजावट के लिए आजकल हम कई चीजों की मदद लेते हैं। वहीं किसी त्योहार या शुभ मौके की बात हो तो हम घर के अलग-अलग हिस्सों में रंगोली के डिजाइन बनाते हैं। शुभ मौके की बात करें तो भगवान श्री राम अयोध्या नगरी में आने वाले हैं। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है।
इस समारोह में हम सभी जा तो नहीं सकते हैं, लेकिन घर को सजाकर भगवान श्री राम का स्वागत जरूर कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भगवान श्री राम के नाम के रंगोली डिजाइंस जिससे चम्मच, थाली, तिल्ली की मदद लेकर आसानी से अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में बना सकती हैं।
भगवान श्री राम रंगोली डिजाइन (Ram Mandir Rangoli Designs)
अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस तरीके की फ्लोरल डिजाइन मेहंदी आपके लिए सही रहेगी। ऐसा इसके लिए आपको 4 से 5 रंगों के कलर कॉम्बिनेशन को चुनना होगा। वहीं आप चाहे तो भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी झलक रंगोली में बना सकती हैं। फूलों की कलियां बनाने के लिए आप माचिस की तिल्ली का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन
जय श्री राम रंगोली डिजाइन (Easy Ram Rangoli Design)
रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं और अलग-अलग रंगों की मदद लेकर अपने घर के मंदिर में रंगोली बनाने का सोच रही हैं तो इस तरीके से आप भगवान श्री राम की तस्वीर भी बना सकती हैं और श्री राम मंदिर की स्थापना की शुभ घड़ी के अवसर को अपने घरवालों के साथ मना सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन को बनाने के लिए आप छोटे साइज की
श्री राम मंदिर रंगोली डिजाइन (Jai Shri Ram Rangoli)
श्री राम मंदिर की झलक घर के आंगन में बनाना चाहती हैं तो इस तरह से गोलाई में आप डिजाइन को बनाकर इसके बॉर्डर के लिए चम्मच और तिल्ली से सही आकार दे सकती हैं। वहीं तस्वीर की तरह आप श्री राम मंदिर बनाकर जय श्री राम लिख सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप चाहे तो रंग-बिरंगे फूल भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप थाली की मदद ले सकती हैं।इसे भी पढ़ें:Ram Sita Rangoli Designs: टूथपिक की मदद से मिनटों में बन जाएंगे सीता-राम वाले रंगोली के ये खास डिजाइंस, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
तीर कमान रंगोली डिजाइन (Shri Ram Rangoli Design)
रंगोली का आसान और खूबसूरत डिजाइन बना चाहती हैं तो इस तरीके से तीर-कमान का डिजाइन बनाकर श्री राम का कोई वचन या विचार रंगोली क्र खूबसूरत रंगों के जरिये लिख भी सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि सफेद और भगवा रंग चुनकर केवल 2 रंगों की मदद लेकर बना सकती हैं।
अगर आपको श्री राम पर आधारित ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों