Isha Ambani At Reliance AGM 2023: ईशा अंबानी की इन चीजों की कीमत है अरबों में, रियालंस कंपनी में है ये पोजीशन

मुकेश अंबानी की बेटी और पीरामल परिवार की बहू ईशा अंबानी के पास केवल करोड़ों का घर ही नहीं बल्कि लहंगे से लेकर गाड़ी तक का करोड़ों का कलेक्शन है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-28, 17:38 IST
expensive assets owned by isha ambani in hindi

Isha Ambani: रियालंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपनी 46वींएनुअल जनरल मीटिंग में अपने स्टेक्स होल्डर को संबोधित करने वाले हैं। इस मीटिंग में वह बड़े इंवेस्टमेंट प्लान के बारे में बताएंगे। इस बीच ईशा अंबानी भी काफी चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह रियालंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म की डायरेक्टर हैं। चलिए जानते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ईशा अंबानी।

कौन हैं ईशा अंबानी?

who is isha ambani

भारत में बात जब भी अमीरों की आती है, तो सबसे पहला नाम अंबानी खानदान का होता है। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। अकाश, अनंत और ईशा अंबानी। ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। ईशा अंबानी के पास भी बेहद महंगी चीजें हैं।

ईशा अंबानी की नेट वर्थ (What Expensive Things Does Isha Ambani Own)

अगर बात करें ईशा अंबानी की नेट वर्थ की तो, फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी नेट वर्थ करीब 630 करोड़ है। यह आंकडा सुन आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह रिलायंस और जियो की डायरेक्टर हैं। यही नहीं, ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

करोड़ों का है ईशा अंबानी का घर

isha ambani house cost

रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की कीमत करीब 452 करोड़ रूपये है। इस घर को आनंद पीरामल के पिता ने शादी के मौके पर दिया था। यह बंगला मुंबई में स्थित है। यह घर करीब 5,000 वर्ग में बना है।

इसे भी पढ़ें:हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी: नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में जानें सब कुछ

90 करोड़ का लहंगा (Why is Isha Ambani Lehenga So Expensive)

साल 2018 में ईशा अंबानी से आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी। शादी में ईशा अंबानी नेअबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। इस लहंगे की कीमत 90 करोड़ रूपये थी।

इसे भी पढ़ें:जानें ईशा अंबानी की ननद नंदिनी पीरामल के बारे में

ईशा अंबानी का कार कलेक्शन (Isha Ambani Wedding)

ईशा अंबानी का कार कलेक्शन की कीमत भी करोड़ों में है। ईशा के पास BMW-7 सीरीज है। इसकी कीमत 10 करोड़ रूपये है। इसके अलावा, बेंटले बेंटायगा और मर्सिडीज बेंज S क्लास गार्ड कार भी है। ये गाड़ी दुनिया की सबसे महंगी कार लिस्ट में शामिल है।

ईशा अंबानी का करोड़ों का ज्वेलरी कलेक्शन (Isha Ambani Jewellery)

isha ambani jewellery collection

ईशा अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन की बात करें कि उनके पास 165 करोड़ रूपये का हार है। यह हीरे का हार है। इसके अलावा, उनके पास डायमंड के कई नेकलेस हैं, लेकिन इनकी कीमत के बारे में लोगों को अभी तक कुछ नहीं पता है। इसके अलावा, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में ईशा अंबानी ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसकी कीमत करीब10-15 करोड़ बताई गई थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अंबानी की शादी में करीब 600 रूपये खर्च किए गए थे।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • ईशा अंबानी की योग्यता क्या है?

    ईशा अंबानी ने साइकोलॉजी में अंडर ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है।