Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:50 PM IST
herzindagi
image

फिजिकल रिलेशन से है तौबा, फिर भी जनसंख्या सबसे ज्यादा, भारत से जुड़ी ये बातें सभी को कर सकती हैं कंफ्यूज

भारत में कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें लेकर कोई नियम नहीं बना, लेकिन फिर भी वह होती ही हैं। जैसे टीवी पर कंडोम का एड आने पर चैनल चेंज कर देना जरूरी है। वर्ना घर में शांति छा जाएगी। भारत के ऐसे ही रूल्स के बारे में जानिए हमारे इस आर्टिकल में। 
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 15:41 IST

भारत एक ऐसा देश है जहां डॉक्टरी इलाज भी घर के देसी नुस्खों से हो जाते हैं। जहां एजुकेशन के साथ-साथ जुगाड़ का चलना बहुत जरूरी है। जहां सेक्शुअल रिलेशनशिप के बारे में ऐसे बात की जाती है जैसे यहां किसी को पता ही ना हो कि वो क्या होता है। भारत में बहुत से काम भी भगवान भरोसे ही चलते हैं। अगर सिर्फ सेक्स एजुकेशन की ही बात की जाए, तो इसे अशलील माना जाता है। एक नहीं 1001 लोग खड़े हो जाते हैं स्कूलों में इसे लागू ना करने की फरमाइश लेकर।

भारत की ऐसी कई चीजें हैं जो अब हमें नॉर्मल लगने लगी हैं, लेकिन असल में यह होती नहीं हैं। आज कुछ ऐसी ही चीज़ों की बात कर लेते हैं।

1. मान्यता: सेक्शुअल रिलेशन भारत की संस्कृति के खिलाफ है
सच्चाई: कामसूत्र के जनक देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा

घर में किसी की शादी हुई हो और फूलों वाला कमरा सजाना हो, तो कैसे बच्चों को घर से बाहर कर दिया जाता है। जब हमारे देश में कामसूत्र लिखा गया जो हजारों साल पहले एक ऋषि ने लिखा था, फिर भला कैसे यह संस्कृति के खिलाफ है? ऐसा ही होता है इंडियन सोसाइटी में। टीवी सीरियल हो या फिर असल जिंदगी अपने आस-पास हो रही चीजों को लेकर बच्चों को दूर रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे बच्चे बिगड़ जाएंगे, लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उन्हें देखकर लगता है कि ऐसा करना सही नहीं है। दबी जुबान में बंद कमरे के अंदर होने वाली गतिविधियों का ही नतीजा है भारत की आबादी। हमारे देश में जितने रिसोर्सेज नहीं हैं, उससे ज्यादा आबादी है।

sex education need in india

सिर्फ यही नहीं, सेक्शुअल रिलेशन और मॉलेस्टेशन जिन्हें हम सिरे से नकार देते हैं, उनका असर ही इस बात से देखा जा सकता है कि भारत में सेक्शुअल क्राइम इतना बढ़ा हुआ है कि हर 16 मिनट में एक लड़की का रेप हो रहा है। अब खुद ही सोचिए, क्या दबी जुबान में होने वाली बातें खुलकर नहीं होनी चाहिए?

इसे जरूर पढ़ें- भारत के इस हिस्से में होती है मामा-भांजी की शादी, जानें अजब-गजब रिवाज

2. मान्यता: भारत में कंडोम और कॉन्ट्रासेप्शन के बारे में लोग नहीं जानते
सच्चाई: स्कूलों में सेक्स एजुकेशन सिखाने ही नहीं दिया जाता

स्कूलों में सेक्स एजुकेशन की जानकारी मिलनी चाहिए, लेकिन हमारे देश में जहां कंडोम का एड देखकर टीवी का चैनल बदल दिया जाता है या फिर टीवी बंद कर दिया जाता है, वहां कैसे कॉन्ट्रासेप्शन और सेक्स एजुकेशन की जानकारी स्कूलों में दी जाए? कॉन्ट्रासेप्शन को लेकर जानकारी आसानी से उपलब्ध है, लेकिन लोग डॉक्टर के पास जाकर समझने से पहले इंटरनेट पर इसके बारे में सर्च करना आसान समझते हैं। यही तो कारण है कि सेक्स एजुकेशन की जरूरत इतनी ज्यादा है।

indian unsaid rules

3. मान्यता: शादी से पहले सेक्शुल रिलेशन गलत हैं
सच्चाई: शादी के बाद मैरिटल रेप की अनुमति भी है

इस बारे में कुछ सालों से बहुत बहस चल रही है। यकीनन शादी के पहले सेक्शुअल रिलेशन को हमारे देश में गलत माना जाता है, लेकिन शादी के बाद लड़की को कुछ भी हो चुप-चाप सहना होता है। शादी के बाद लड़की की मर्जी ना हो, तब भी उसे पति की मर्जी माननी चाहिए नहीं तो उसके साथ जबरदस्ती होगी। मैरिटल रेप भारत में गैरकानूनी नहीं है, भले ही लाखों लड़कियों के साथ यह रोज होता हो।

इसे जरूर पढ़ें- जानिए दुनिया भर के अजीबो-गरीब रीति-रिवाजों के बारे में

4. मान्यता: शादी के पहले लड़के और लड़की का मिलना सही नहीं
सच्चाई: शादी के 9 महीने बाद ही बच्चा हो जाना चाहिए

शादी के पहले अगर लड़के-लड़की ज्यादा मिलते हैं, तो दिक्कत होती है, लेकिन शादी के बाद जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी बच्चा कर लो बस। ऐसा सोचना सही नहीं है। महिलाओं के लिए यही बुरा होता है। उन्हें अपने पार्टनर को समझने का मौका ही नहीं मिलता, लेकिन इसकी चिंता कौन करे। इस बारे में सोचने से पहले कई लोग अपने काम को नहीं करते हैं।

ये ठीक वैसा ही है जैसे भारत में बच्चों से कहा जाता है कि लड़कों या लड़कियों के चक्कर में ना पड़ो और शादी की उम्र होते ही पूछा जाता है कि कोई पसंद हो, तो बता दो। जरा आप ही सोचिए, भारत में सेक्स एजुकेशन की जरूरत है या नहीं?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।