herzindagi
swami sivananda

International Yoga Day 2024: 127 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं स्वामी शिवानंद, जानिए उनकी दिनचर्या

स्वामी शिवानंद 127 के होने के बाद भी योगा गुरु हैं। ऐसे में उन्हें पद्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। चलिए जानें उनकी लाइफस्टाइल के बारे में...  
Editorial
Updated:- 2024-06-18, 11:59 IST

21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग करना हम सभी के लिए काफी ज्यादा जरूरी हैं। रोजाना कुछ समय योग करके आप अपने स्वास्थ्य को ठीक कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्वामी शिवानंद के बारे में बताने वाले हैं। वह 127 साल के हैं और आज भी सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं। 

127 साल के होने के बाद भी योगाचार्य स्वामी शिवानंद अपने सारे काम खुद ही करते हैं। विश्‍व योग दिवस आइए जानते हैं उनका पूरा दिनचर्या और उनकी वह आदते जिसके कारण इस उम्र में भी वह इतने चुस्त-दुरुस्त कैसे हैं। 

स्वामी शिवानंद का दिनचर्या

स्वामी शिवानंद का जन्म 8 अगस्त, 1896 के दौरान बांग्लादेश में हुआ था। बाबा कुछ दशकों से वाराणसी में रहते हैं। वह हर रोज 3 बजे उठकर योग करते हैं। साथ ही वह रोजाना भगवत गीता और मां चंडी के श्लोकों का पाठ भी करते हैं। बाबा को काफी कम लोग इसलिए जानते हैं क्योंकि उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं हैं। 

स्वामी शिवानंद ने योग को लेकर कही ये बातें

   shivanand

इतना ही नहीं, बाबा कभी बचपन से बीमार नहीं पड़े। ऐसे में बाबा का कहना है कि यह सब योग के कारण है। बाबा का मानना है कि योग करने से तनाव की समस्या नहीं होती हैं। योग करके कोई भी व्यक्ति आसानी से निरोग रह सकता है। खासकर आजकल के युवाओं को योग के प्रति प्रेरित करना काफी ज्यादा जरूरी हैं।

इसे भी पढ़े- International Yoga Day Kab Hai 2024: योग दिवस कब है और क्या है इसका महत्व? यहां जानिए इस साल की थीम

पद्मश्री से सम्मानित किया गया था स्वामी शिवानंद को

बता दें कि बाबा शिवानंद को साल 2022 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। पद्म पुरस्कार के दौरान वहां मौजूद प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके आगे झुक गए थे। शिवानंद का भोजन के लेकर कहना है कि तेल- मसाले वाली सब्जियों की जगह उबली दाल और सब्जियां ही खाना चाहिए। 

इसे भी पढ़े- International Yoga Day 2024: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये 2 योगासन, लू से होगा बचाव

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।