लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही वजह है कि साल 2020 से ही दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। शुरुआत में लंबे समय तक दोनों ने इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश की, मगर अब दोनों ही इस पर खुलकर बात करते हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति फिलिंग्स शेयर किया करता है, यही वजह है कि एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही है।
अगर आप भी इस बॉलीवुड कपल की वेडिंग होते देखना चाहते हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही अर्जुन कपूर और मलाइका शादी कर सकते हैं। आइए जानते हैं शादी से जुड़ी जानकारियां-
यह खबरें जोरों पर हैं कि इस साल नवंबर या दिसंबर तक आते-आते यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगा। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं, क्योंकि दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए गए हैं।
मीडिया खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका अपनी शादी ज्यादा धूमधाम से नहीं करना चाहते हैं। दोनों अपनी शादी के मौके पर सीमित मेहमानों और परिवार वालों के बीच शादी करना चाहते हैं। इस कारण ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी में सीमित लोगों को बुलाया जाएगा। मलाइका के करीबी दोस्तों में करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और गौरी खान जैसे सेलेब्स आएंगे।
इस बॉलीवुड कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। इन प्रेम कहानी में भी कई मुश्किलें आई हैं, जिसमें दोंनों के रिश्ते को और भी मजबूत बनाया।
अर्जुन और मलाइका का रिश्ता इस वजह से और भी चर्चित रहा, क्योंकि मलाइका पहले से ही शादीशुदा थीं। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, यह भी एक लव मैरिज थी।
दोनों पहली बार ऐड शूटिंग के दौरान मिले थे, कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद मलाइका अरबाज की हो गईं। यह रिश्ता साल 2017 तक चला, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज के रास्ते अलग हो गए और बच्चे की अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिल गई।
इसे भी पढ़ें-जानें ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में जिन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
View this post on Instagram
अर्जुन को हमेशा से मलाइका और अरबाज के रिश्ते की दरार माना जाता है। अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्पिता के बाद अर्जुन का नाम मलाइका के साथ जोड़ा जाने लगा, जब उन्हें कई बार मलाइका पर आते-जाते स्पॉट किया गया।
करियर की शुरूआत में अर्जुन कपूर सलमान खान को बहुत बड़े फैन थे, जिस वजह से वो अपने करियर से जुड़ी एडवाइज लिया करते थे। इसी दौरान उनकी बॉन्डिंग मलाइका के साथ भी बनती गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन मलाइका की गर्ल गैंग के साथ कई जगहों पर घूमने जाने लगे, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। मलाइका जब अपने बेटे के साथ अलग फ्लैट में शिफ्ट हुईं, तब अक्सर अर्जुन उनसे मिलने के लिए जाया करते थे, जहां से इस कपल के रिश्ते की बातें मीडिया में आने लगीं।
View this post on Instagram
जब मलाइका और अर्जुन ने अपने प्यार को पब्लिक किया, तो उनकी खूब आलोचना हुई। दोनों के बीच 14 साल का अंतर है, जिस वजह से अर्जुन और मलाइका को बुरी तरह ट्रोल भी किया गया। इन सबके बावजूद भी इस कपल ने एक-दूसरे का साथ निभाया और लोगों के तानों को दरकिनार कर दिया।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के 5 सबसे सीक्रेट लव अफेयर्स, नाम जानकर आपको भी लगेगा झटका
लंबे समय तक रिलेशनशिप छिपाने के बाद, अब दोनों खुलकर प्यार को कुबूल करते हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज के जरिए एक-दूसरे से अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हैं। इतना ही नहीं मलाइका इंटरव्यू जैसे मौकों पर भी अर्जुन के बारे में बातें करती है और अर्जुन भी मलाइका की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
तो ये थी अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी, उम्मीद है जल्द ही हम इस कपल को पति-पत्नी के रूप में देख सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।