herzindagi
Arjun Kapoor Main

अर्जुन कपूर की घड़ी की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!

अर्जुन कपूर ने अपने हाथ में जो घड़ी बांधी है उसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। कुछ शहरों में तो इतने पैसे में एक फ्लैट खरीद सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-07-27, 08:00 IST

अर्जुन कपूर के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। उनकी फिल्में ठीक-ठाक बिजनेस कर रही हैं और साथ ही साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी उन्हें कंपनी देती हैं। अर्जुन कपूर कुछ नए प्रोजेक्टस पर भी काम कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी आजकल अर्जुन छाए हुए हैं जहां वो लगातार जिम जाकर अपनी बॉडी बना रहे हैं और ये भी ध्यान दे रहे हैं कि उनका फैशन गेम कहीं फीका न हो जाए। कपड़े ही नहीं अब अर्जुन एक्सेसरीज पर भी ध्यान देने लगे हैं। तभी शायद उनकी घड़ी ने अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।  

अर्जुन हाल ही में अमेरिका की ट्रिप पर गए थे। वहीं से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उनमें से एक फोटो में थी एक घड़ी। ये कोई ऐसी-वैसी घड़ी नहीं बल्कि दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है।  

rolex arjun kapoor

कितनी महंगी है अर्जुन कपूर की घड़ी? 

अर्जुन कपूर की घड़ी है Rolex Oyster Perpetual Yacht Master II, ये दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक है और इसमें वाकई 18 कैरेट सोना है। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 2,757,000 यानी पौने 28 लाख रुपए है। अब इतने रुपए में भारत के कई हिस्सों में फ्लैट खरीदा जा सकता है। पर अर्जुन ने सिर्फ एक्सेसरी खरीदी।  

Arjun Kapoor Rolex

ऐसा क्या खास है इस घड़ी में? 

ये खास घड़ी 1992 में बनाई गई थी और खास तौर पर समुद्री खिलाड़ियों के लिए बनाई गई थी। इसमें 18 कैरेट गोल्ड है। ये दुनिया की एकलौती ऐसी घड़ी है जिसमें मेकैनिकल मेमोरी है। जो महत्वपूर्ण क्षणों को याग रख सकती है। इस घड़ी में इतनी बेहतरीन वॉटर प्रूफ खूबियां हैं कि इसे समुद्र में आसानी से पहना जा सकता है। वॉटर स्पोर्ट्स के लिए ये बेहतरीन है।  

कई लोगों को अर्जुन की घड़ी देखकर शॉक जरूर लग सकता है। हो सकता है कुछ लोगों को जलन भी हो, लेकिन सच तो ये है कि अर्जुन अब लगातार अपनी एक्सेसरीज को लेकर चर्चा में आने लगे हैं। कुछ दिन पहले वो अपनी टोपी को लेकर चर्चा में आए थे। ये टोपी अर्जुन ने ही नहीं बल्कि मलाइका ने भी पहनी थी।  

काफी समय से अर्जुन कपूर अलग-अलग टोपियों में दिख रहे हैं। इसके पीछे एक साधारण सा कारण है। वो फिल्म पानीपत के लिए अपना लुक छुपा रहे हैं। अर्जुन ने इस फिल्म के लिए काफी अलग लुक लिया है और इसीलिए वो जिम में भी इतना पसीना बहा रहे हैं। जैसे बाजीराव मस्तानी के लिए रणवीर सिंह ने अपने बाल मुंडवाए थे और कई महीनों तक टोपी में घूमे थे वैसे ही अर्जुन अप टोपी में घूम रहे हैं।  

Arjun Kapoor Malaika

अर्जुन कपूर ने इसे लेकर एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी डाला जिसमें उनकी टोपी का राज़ खोला गया था। इसे बड़े ही स्टाइल से उन्होंने खोला और उसपर मलाइका का कमेंट भी आया था। 

 

 

 

View this post on Instagram

Time to CAP it off !!! 16th of November 2018 till today… Managed to hide my look for Panipat… Courtesy – all my caps !!! Stay tuned for 1.30 pm !!!

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) onJul 26, 2019 at 12:07am PDT

अर्जुन ने इस वीडियो में बताया कि वो एक योद्धा बनने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने काफी वजन भी कम किया है। 

 

अब लग रहा है कि अर्जुन कपूर अपने पूरे फॉर्म में हैं और लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद वो करियर के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां उन्हें एक अच्छी फिल्म की दरकार है और आशुतोष गोवारिकर का पीरियड ड्रामा उनके लिए एक नया एडवेंचर साबित हो सकता है।

 

अर्जुन कपूर मेहनत तो कर रहे हैं साथ ही उन्हें सपोर्ट करने के लिए मलाइका भी साथ हैं। दोनों अब काफी समय साथ बिता रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड सेलेब कपल्स की लिस्ट में तो बहुत पहले शामिल कर दिया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे वो दोनों खुद इस बात हो मान रहे हैं। कुल मिलाकर आने वाले समय में अर्जुन फिर चमकने की तैयारी कर रहे हैं जैसे वो इशकज़ादे और टू-स्टेट्स में चमके थे। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।