बिग बॉस सीजन 14 के सभी कंटेस्टेंट्स अब धीरे-धीरे बिग बॉस हाउस में खुद को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं। सभी के नए दोस्त और नए दुश्मन बन रहे हैं। कोई सदस्य अकेला ही सब पर भारी है तो कोई किसी के सहारे से खुद को धीरे-धीरे मजबूत बनाने में लगा हुआ है। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं जान कुमार सानू । जान कुमार सानू बॉलीवुड के एक उभरते हुए सिंगर हैं और फेमस बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं।
बिग बॉस हाउस में जान कुमार सानू को भले ही गेम को समझने में दिक्कतें आ रही हों मगर असल जिंदगी में वह काफी सुलझे हुए और समझदार लोगों में से हैं। चलिए आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।
जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। जान का जन्म 16 अप्रैल 1994 में हुआ था। जान के जन्म से पहले ही उनकी मां रीटा भट्टाचार्या और पिता कुमार सानू के बीच अलगाव हो गया था। उस दौरान रीटा 6 मंथ प्रेग्नेंट थीं। कुमार सानू से अलगाव के बाद रीटा बेटे जान के साथ कोलकाता में रहने लगीं। वहीं जान की पढ़ाई लिखाई भी पूरी हुई।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss Season 14 के चॉकलेटी बॉय निशांत सिंह मल्कानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानें
बेशक माता-पिता के जन्म से पहले ही एक दूसरे से अलग होने से जान को दोनों का प्यार एक साथ नहीं मिला, मगर कुमार सानू ने बेटे जान को पिता का प्यार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, जान ने एक मीडिया हाउस को दीए इंटरव्यू में बताया था, 'जान मेरा निक नेम है, मगर ज्यादातर लोग मुझे इसी नाम से जानते हैं और इस नाम के साथ मैंने अपने पिता का नाम भी जोड़ा है, क्योंकि वह बेहद पॉपुलर हैं।' (जानें बिग बॉस हाउस के रूल्स)
26 साल के जान बचपन से ही सिंगिंग में दिलचस्पी रखते थे। मात्र 3 वर्ष की उम्र से ही जान ने सिंगिंग में अपना हुनर दिखाना शुरू कर दिया था। जब जान मात्र 8 वर्ष के थे तब उनका पहला बंगाली एल्बम 'तोमरा सुनबे तो' रिलीज हुआ था। इसके लिए जान का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी सबसे छोटी उम्र के सिंगर के रूप में शामिल किया गया था।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 14: हमसफर की तलाश में 'बिग बॉस हाउस' पहुंचे राहुल वैद्य
जान कुमार सानू अपने पिता कुमार सानू के साथ भी कई कॉन्सर्ट में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो 'मेरा स्टार सुपरस्टार' में भी भाग लिख था। जान को सबसे ज्यादा पहचान तब मिली थी जब उन्होंने फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' को अपनी आवाज दी थी। जान ने अपने पिता कुमार सानू का पॉपुल सॉन्ग 'अकेले हम अकेले तुम' को भी अपनी आवाज दी थी और वर्ष 2016 में इस गाने को नए रंग-ढंग के साथ पेश किया था। (जानें बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट एजाज खान के बारे में)
आपको बता दें कि जान कुमार सानू सिंगर होने के साथ ही म्यूजिशियन भी हैं और पियानो, गिटार जैसे इंस्ट्रूमेंट्स को बखूबी बजाना जानते हैं। यूट्यूब पर जान कुमार सानू का अपना चैनल भी है। सिंगिंग के अलावा जान कार्टून शोज में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम करते हैं। जान वर्ष 2003 में आई फिल्म 'एस्केप फ्रॉम तालिबान' के लिए भी गाना गा चुके हैं।
जान अभी सिंगल हैं। वह बिग बॉस सीजन 14 के एक एपिसोड में बता चुके हैं कि उनकी एक गर्लफ्रेंड थी, मगर उससे अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।
फिलहाल जान कुमार सानू बिग बॉस हाउस में धीरे-धीरे एडजस्ट होने की कोशिश में लगे हुए हैं और उनके नए-नए दोस्त भी बन रहे हैं। अब देखना यह है कि आखिर उनका बिग बॉस का सफर कितना लंबा चलता है।
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।