herzindagi
inside pictures of priyanka chopra main

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजिलिस के घर की ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लग्जरी रिजॉर्ट की कीमत तकरीबन 20 मिलियन डॉलर है, आइए देखते हैं इस घर की खूबसूरत तस्वीरें
Editorial
Updated:- 2020-05-06, 12:28 IST

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। देसी गर्ल अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों को हमेशा इंप्रेस करती रही हैं। प्रियंका और निक ने मुंबई में सगाई की थी और इसके बाद धूमधाम से जोधपुर में शादी की थी, जिसमें देश और दुनिया के बड़े-बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। फिलहाल वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका अमेरिका में निक जोनस के साथ जिस घर में रहती हैं, वह आलीशान बंगला है और वहां हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अक्सर लोग हॉलीडे पर जिस तरह की लग्जरी सुविधाओं का फील पाने के लिए जाते हैं, वह सबकुछ प्रियंका के घर में ही उपलब्ध है। आइए प्रियंका के इस खूबसूरत घर की तस्वीरें देखते हैं-

तीन एकड़ में फैला है घर

priyanka chopra los angeles home beautiful

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह घर तीन एकड़ में फैला हुआ है और यहां से आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इस घर का लिविंग रूम कई सेक्शन्स में बंटा हुआ है। यहां खान-पान का मजा लेने के लिए लंबी डाइनिंग टेबल लगी हुई है। 

इसे जरूर पढ़ें: Isha Ambani Bungalow: अंदर से ऐसा दिखता है 450 करोड़ रुपए कीमत वाला ईशा अंबानी का आलीशान बंगला

priyanka house entrance 

इस घर में खिड़कियों की जगह कांच की दीवारें हैं, जो सीलिंग तक जाती हैं। इस तरह के अरेंजमेंट की वजह से इस घर में पर्याप्त रोशनी आती है और घर की सारी चीजें और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। इस घर के इंटीरियर्स पर गौर फरमाएं तो यहां पर ढेर सारे सजावटी सामान रखे हुए हैं। साथ ही यहां पर लगे रग्स भी रॉयल फील देने वाले हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें

घर में हैं ये सुविधाएं

priyanka chopra los angeles home

इस घर में वह सबकुछ है, जिसे पाने के बारे में लोग सपने देखते हैं। यहां जिम्नासियम है, फिल्में देखने के लिए थिएटर है, खेलने के लिए गेम रूम है, इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट है, बॉलिंग एली है, स्वीमिंग के लिए सुंदर सा पूल है। इसके अलावा वयहां पर wet bar, लॉन और बैठने के लिए अलग से भी व्यवस्था है। 

घर की कीमत है 20 मिलियन डॉलर 

priyanka chopra kitchen

कॉस्मोपॉलिटन के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह घर कैलिफोर्निया के एनसिनो में है और इसकी कीमत तकरीबन 20 मिलियन डॉलर है। इस घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। ये बाथरूम सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। यहां पर स्टेंडिंग बाथ टब, शावर की खूबसूरती देखते ही बनती है। ये बाथरूम सामान्य घरों के लिविंग रूम के स्पेस से भी कहीं ज्यादा बड़े हैं। बगीचे के पास ही किचन स्थिति है। किचन भी इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां पर कुकिंग करते हुए प्राकृतिक सुंदरता को महसूस किया जा सकता है। 

 

एंट्रेंस है बेहद खूबसूरत

priyanka chopra los angeles home living room

एंट्रेस की बात करें तो यहां पर भी वुड पैनल वाली सीलिंग देखने में भव्य लगती है। साथ ही यहां पर बहुत सारी पेंटिंग्स भी लगी हुई हैं। इसके अलावा यहां बड़ा सा सोफा भी लगा है, जिस पर घर-परिवार के सभी सदस्य एक-साथ बैठ सकते हैं। कहा जाता है कि घर उसमें रहने वालों की पर्सनेलिटी का आईना होता है। इस घर की सुंदरता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका और निक जोनस की पर्सनेलिटी कितनी वाइब्रेंट है और दोनों अपनी जिंदगी में कला को कितनी ज्यादा अहमियत देते हैं। 

 

priyanka chopra los angeles home swimming pool 

प्रियंका चोपड़ा के पड़ोस में भी बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज रहते हैं। इनमें अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी Duane Brown और Joey Lawrence,  Kyle Richards और  Mauricio Umansky जैसे सेलेब्रिटीज मौजूद हैं। प्रियंका का यह घर जिस लोकेशन पर है, वहां से आसपास पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां होने पर किसी भी तरह की टेंशन छूमंतर हो जाती है और प्रकृति से जुड़ने का अहसास होता है। 

अगर आपको यह खबर अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। अपने चहेते सेलेब्स से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।