herzindagi
english medium school

भारत का सबसे पुराना प्राइवेट स्कूल कौन सा है? जहां कभी इंडियन्स को ही नहीं मिलता था एडमिशन

Oldest School Of India: भारत में सबसे पुराना और पहला प्राइवेट स्‍कूल कहां और किसने खोला था, आइए आज हम आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-14, 18:40 IST

भारत के सबसे पुराने प्राइवेट स्कूल का नाम शायद ही लोगों को पता होगा। क्‍या आपको पता है कि आखिर इस देश के पुराने प्राइवेट स्कूलों में सबसे पहला नाम किसका आता है? आपको बता दें, भारत में एक पुराना प्राइवेट स्‍कूल है, जो चेन्नई में है। कहा जाता है कि यह अंग्रेजी मीडियम का पहला स्‍कूल था। इस स्कूल का नाम है- सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्‍कूल। इस स्कूल की स्थापना साल 1715 में हुई थी। इस हिसाब से यह स्‍कूल लगभग 304 साल पुराना है। खास बात यह है कि चेन्नई में आज भी यह स्कूल है और यहां एडमिशन लेने के लिए तमाम बच्‍चे  तरसते हैं। आइए इस स्कूल के बारे में जानते हैं।

क्यों हुई थी इस स्‍कूल की स्‍थापना

भारत में जब ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की एंट्री हुई थी, तो बहुत सारे अंग्रेज भारत आए थे। तभी ईस्‍ट इंडिया कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों के बच्चों के लिए चेन्नई (मद्रास) में अंग्रेजी मीडियम का स्कूल खोला गया था। उस समय इस स्‍कूल में पूरी तरह से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होती थी।

भारतीयों को नहीं मिलता था एडमिशन

St Georges School Chennai

ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा साल 1715 में स्‍थापित यह स्‍कूल सिर्फ अंग्रेजों के लिए ही था। अजीब बात यह थी कि इसमें भारतीयों बच्‍चों को एडमिशन नहीं मिलता था। उस समय यहां पर सिर्फ अंग्रेजों के बच्‍चे ही पढ़ सकते थे और उन्‍हीं का दाखिला होता था। इसके अलावा, ईस्‍ट इंडिया कंपनी के वैसे कर्मचारी, जिन्‍होंने यहां भारतीय महिला से शादी कर ली हो, तो उनके बच्‍चों को भी एडमिशन दिया जाता था।

इसे भी पढ़ें: सैनिक स्कूल में कौन कर सकता है पढ़ाई? जानें यहां कैसे मिलता एडमिशन

स्‍कूल में क्या-क्या सुविधाएं है?

सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंडरी स्‍कूल चेन्नई के शेनॉय नगर में है। यह स्‍कूल बहुत बड़े परिसर में फैला हुआ है। इस स्‍कूल की बिल्‍डिंग लाल रंग की ईंट से बनी हुई है। इस स्‍कूल में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होती है। खूबसूरत इमारत के अलावा इस स्‍कूल में डॉर्मेट्री से लेकर बड़े खेल मैदान से लेकर तक पढ़ने के लिए लाइब्रेरी भी मौजूद है। इस स्‍कूल में एडमिशन के लिए कई प्रोसेस है और यहां दाखिले लेने के लिए कई बच्चे तरसते हैं।

इसे भी पढ़ें:बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बेस्ट हैं उत्तर प्रदेश के बोर्डिंग स्कूल

लाइब्रेरी में हैं 18वीं सदी की किताबें 

St. Georges oldest school of india

चेन्‍नई का सेंट जॉर्ज एंग्लो-इंडियन हायर सेकेंड्री स्‍कूल यहां का सबसे अच्‍छा स्‍कूल माना जाता है. दूसरे स्‍कूलों की तुलना में इसकी फीस भी काफी कम है. यहां से पढ़कर निकले स्टूडेंट्स आज देश दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं. इस स्‍कूल की अपनी एक हॉकी टीम है, जिसके खिलाड़ी राष्ट्रीय टीमों में रह चुके हैं. इसके अलावा यहां की लाइब्रेरी में आज भी 18वीं सदी की किताबें रखी गईं हैं

इसे भी पढ़ें: Cheapest Schools In India: सिर्फ 25 रुपये में भारत के इन सस्ते स्कूलों में करवा सकती हैं आप अपने बच्चे का एडमिशन

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।