जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे ऑनलाइन सामानों के खरीदारी में इजाफा हो रहा है। बीते कुछ कुछ सालों में भारत ने ऑनलाइन मार्केट जिस तेजी से विकास की रफ़्तार पकड़ी है उसे देख सभी चकित है। आज जिस भी किसी के पास मोबाइल है वो घर बैठें-बैठें सभी सामान माँगा लेना चाहता है। इस ऑनलाइन में पुरुष आगे है तो महिलाएं भी कम नहीं है। मौजूदा समय में महिलाएं भी ऑनलाइन शॉपिंग में खूब खरीदारी कर रही है। हाल में ही विश्व ऑनलाइन मार्केट संस्था ने एक रिपोर्ट जारी किया और बताया है कि कौन सा देश ऑनलाइन शॉपिंग करने में पहला स्थान रखता है और बाकि देश किस स्थान पर है-
इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन शॉपिंग - क्या करें जब रेट अलग-अलग दिखे
नीदरलैंड-
ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में हालांकि नीदरलैंड सबसे आगे हैं। लेकिन भारत से कुछ मामले में बहुत पीछे है। जैसे-जैसे ऑनलाइन मार्केट का विस्तार हुआ है, वैसे-वैसे नीदरलैंड में ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में आगे बढ़ा है। हालांकि यहां महिलाएं और पुरुष सामान स्तर पर शॉपिंग का रहे हैं ऐसा रिपोर्ट में बोला गया है। नीदरलैंड में अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक की खीदारी को दर्शाया गया है।
भारत-
भारत ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में पिछले दो-तीन सालों में बहुत आगे बढ़ा। रिपोर्ट में भारत के ऑनलाइन शॉपिंग में फिल्कार्ट, अमेज़न जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साईट के हवाले से कहां गया है कि भारत के मार्केट ने इन्हें बहुत पसंद किया है। बीते साल में जहां भारत ने अरबों रूपए का ऑनलाइन कारोबार किया वही आने वाले समय में और अधिक बढ़ने का जिक्र किया गया है। खास कर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक में।
महिलाएं-
इस रिपोर्ट में महिलाओं का ऑनलाइन शॉपिंग करने का सबसे अधिक बार जिक्र किया गया है। 2017-19 में महिलाओं ने ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर अधिक रूचि दिखाया है। बीटूसी ई-वाणिज्य की रिपोर्ट में कहां गया है कि महिलाओं ने ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे अधिक इजाफा किया है। ऑनलाइन शॉपिंग ने जिस तरह से महिलाओं के लिए नए-नए उपहार और स्कीम लेकर आया है उसे भारतीत महिलाओं ने काफी पसंद किया है, और यही वजह है कि भारत में ऑनलाइन का क्रेज पहले के मुकाबले बढ़ा है।
कपड़ा-इलेक्ट्रॉनिक
रिपोर्ट में कहां गया है कि महिलाओं में कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक का खरीदारी अधिक देखा गया है। पिछले 2 सालों की तुलना में भारत के महिलाओं ने 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि किया है। जैसे-जैसे फैशन का मार्केट में क्रेज बढ़ा है वैसे-वैसे महिलायों ने खरीदारी में रूचि दिखाया है। साड़ी हो, गहना हो, गिफ्ट हो, त्योहार हो सभी में महिलाओं ने खूब खरीदरी किया है।
इसे भी पढ़ें:Shopping guide: इन समानों से इस त्योहार अपने किचन को दे नया लुक
अन्य सामान-
रिपोर्ट में कहां गया है कि महिलाओं का शॉपिंग सिर्फ कपड़ा-इलेक्ट्रॉनिक तक ही सिमित नहीं है। घरेलु सामानों को लेकर भी महिलायों ने ऑनलाइन शॉपिंग में रूचि दिखाया है। किचन, फर्नीचर, गिफ्ट आदि के लिए भी महिलाओं ने ऑनलाइन शॉपिंग किया है। फ्लिप्कार्ट, अमेज़न, मिन्त्रा और अलीबाबा जैसे ऑनलाइन मार्केट शॉपिंग ने इस साल सभी को खूब लुभाया है।
शॉपिंग इंडेक्स-
हालांकि विश्व सूची में भारत 73 वें नंबर पर है। लेकिन जिस तेजी से ऑनलाइन शॉपिंग में आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए भारत बहुत ही जल्द सूची में आगे बढ़ने वाला है। एक खुले मार्केट के तौर पर भारत पिछले कुछ सालों में बहुत आगे बढ़ा है। वही इस सूची में 10 में से 8 स्थान पर यूरोपियन देश है। सिंगापूर तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 10वें स्थान पर है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों