भारतीय समाज में जब एक जोड़ा शादी के बंधन में बंधता है तो परिवार के सदस्यों सहित सभी रिश्तेदार इस आस में रहते हैं कि जल्द ही कोई गुड न्यूज सुनने को मिल जाए। इतना ही नहीं, अगर शादी को दो-तीन साल बीत जाएं तो लोग तरह-तरह के कयास लगाने लग जाते हैं। कई कपल्स तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें शादी के बाद बच्चे नहीं करने होते हैं या फिर उनका जल्दी बच्चे पैदा करने का कोई मन नहीं होता है, लेकिन परिवार, रिश्तेदार व समाज के प्रेशर में आकर वह पैरेंट्स बनते हैं।
यही हाल सेलिब्रिटी कपल्स का भी है। जब वह शादी करते हैं तो कुछ वक्त बाद ही फैन्स गुड न्यूज की खबर सुनने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए ही शादी नहीं की, बल्कि उन्होंने प्यार के लिए शादी की और शादी के बाद प्यार को यूं ही बनाए रखा। एक-दूसरे की खुशी व इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने अपनी शादी से बच्चे नहीं किए। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में-
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने एक-दूसरे से लव मैरिज की थी। जब शबाना आजमी का रिश्ता जावेद अख्तर से रिश्ता जुड़ा था, तब वह पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन हनी ईरानी से अलग हो जाने के बाद उन्होंने शबाना आजमी से शादी की। हालांकि, शबाना आजमी की अपनी कोई संतान नहीं है, लेकिन इसका असर उनके रिश्ते पर नजर नहीं आता। वहीं वे एक-दूसरे को तहे दिल से प्यार, प्रशंसा और सम्मान करते हैं। हनी ईरानी से पहली शादी से जावेद अख्तर के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं।
दिलीप कुमार व सायरा बानो
दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनका प्यार और रिश्ता आज भी लोगों के लिए एक मिसाल है। दिलीप कुमार व सायरा बानो के बच्चे नहीं है। हालांकि, दिलीप कुमार से 22 साल छोटी सायरा बानो ने कभी बच्चा न होने का अफसोस नहीं जताया। सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने पति की देखभाल करना 10 बच्चों को पालने जैसा है। वहीं दिलीप साहब ने भी एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि सायरा ने 1972 में एक बच्चे को जन्म दिया था, जो एक लड़का था। लेकिन गर्भावस्था के आठवें महीने में उन्होंने उस बच्चे को खो दिया।
इसे ज़रूर पढ़ें-मिलिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखने वाली आशिता सिंह से, इससे पहले भी मिल चुकी हैं ऐश्वर्या जैसी Lookalikes
अनुपम खेर व किरण खेर
अनुपम खेर और अभिनेत्री किरण खेर, पहली बार चंडीगढ़ में मिले और सबसे अच्छे दोस्त बन गए। अपने-अपने असफल विवाहों के बाद, इन दोनों ने 1985 में शादी करने का फैसला कर लिया। इस कपल का अपना कोई बच्चा नहीं है। हालांकि, किरण की पहली शादी से एक बेटा है सिंकदर खेर, जिसे अनुपम खेर ने अपना नाम दिया। वैसे यह सेलेब जोड़ा अपना एक बच्चा चाहता था। लेकिन चिकित्सकीय मदद के बाद भी वे ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन इसका असर उनके रिश्ते पर नहीं पड़ा।
मधुबाला और किशोर कुमार
मुमताज जहान देहलवी, जिन्हें लोग मधुबाला के नाम से जानते हैं, ने 1960 में महान गायक, किशोर कुमार से शादी की थी। हालांकि किशोर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन उन्हें मधुबाला से प्यार हो गया। वहीं, मधुबाला भी दिग्गज दिलीप कुमार के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन आखिरकार उनका रिश्ता टूट गया। किशोर कुमार से शादी करने के बाद, मधुबाला को दिल की बीमारी हो गई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बच्चा पैदा न करने की सलाह दी। साल 1969 दिल की बीमारी के चलते ही मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसे ज़रूर पढ़ें-बचपन में अपने पापा शक्ति कपूर को सुपरहीरो समझने लगी थीं श्रद्धा कपूर, वजह थी बेहद दिलचस्प
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों