Chaitra Navratri 2023: बेटी के घर की लक्ष्मी माना जाता है। अगर घर में बेटी का जन्म होता है, तो घर में किसी त्यौहार की तरह पूजा-पाठ होता है। हिंदू रीति-रिवाजों को देखा जाए तो बच्चे का नामकरण बहुत ही जरूरी होता है। इसे विधि-विधान से किया जाता है। आजकल एक ट्रेंड चल निकला है कि बच्चों के नाम पौराणिक कथाओं और देवी-देवताओं के नाम पर रखे जाने लगे हैं। हालांकि, दुर्गा, लक्ष्मी, शक्ति जैसे नाम पहले भी प्रचलित थे, लेकिन अब इनका थोड़ा मॉर्डनाइजेशन हो गया है।
अगर आप भी अपने घर में किसी बच्ची का नाम देवी के नाम पर रखना चाहती हैं, तो चलिए आपको हम बताते हैं कुछ नाम और उनके मतलब।
भगवान शिव की पत्नी का एक नाम माहेश्वरी भी है। इसका मतलब है महेश की पत्नी और उनकी साथी। ये नाम थोड़ा यूनिक भी है और इसे वो लोग पसंद कर सकते हैं जिन्हें अपने बच्चों का नाम A,B,C के शुरुआती या अंत के अक्षरों से नहीं रखना है।
इसे जरूर पढ़ें- राशिनुसार रखें बेटी का नाम, जानें किसका क्या होता है अर्थ
आध्या और आराध्या नाम भी देवी के रूपों से मिले हुए हैं। ये मां लक्ष्मी के नाम हैं। आध्या को पहली शक्ति या शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। ये जितना सुंदर नाम है उतना ही सुंदर इसका अर्थ भी है। आध्या को सबसे प्रथम तो कहा जाता ही है, साथ ही इसका एक मतलब अद्वितीय भी होता है।
मां लक्ष्मी के कई नामों में से एक है नित्या। इस नाम का अर्थ है स्थायी या शाश्वत। अर्थात, वो जो सदैव आपकी जिंदगी में रहे।
इसे भी देवी दुर्गा का नाम माना जाता है। अन्वित का अर्थ होता है मिला हुआ, जुड़ा हुआ, साथी या युक्त। अन्विता का भी यही अर्थ है। जहां अन्विता देवी दुर्गा का नाम है, वहीं अन्विथ को भगवान शिव से जोड़ा जाता है।
इसे भी देवी दुर्गा का एक नाम माना जाता है। इसका अर्थ होता है यूनिक। ऐसा व्यक्ति जो अनेकों में एक हो। इसका एक अर्थ पत्थर की प्रतिमा या सुंदर लड़की भी होता है।
देवेशी का अर्थ है महिला देवता या स्त्री। इसका अर्थ देवी दुर्गा या मुख्य देवी भी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- बच्चे का नाम चुनने में ना करें कोई गलती, लें इन टिप्स का सहारा
ईशानी को भगवान शिव की पत्नी का नाम माना जाता है। मतलब ईश्वर की पत्नी। पार्वती जी का एक नाम ईशानी भी था। इसे एक यूनिक नाम माना जाता है। इसका एक अर्थ 'भगवान के करीब' भी होता है।
कौशिकी को देवी दुर्गा का नाम माना जाता है। इसका मतलब है रेशम से घिरी हुई। एक अर्थ रेशम में छुपी हुई भी होता है। ये नाम कौशिकी देवी का भी है।
रीमा नाम पुराने जमाने में भी चलता था और अब भी चलता है। इसे देवी दुर्गा का नाम माना जाता है। यह नाम भाग्य की देवी, गुड लक, धन, वैभव जैसे अर्थ रखता है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बेटी का नाम वामिका ही रखा है। वामिका को देवी दुर्गा का एक विशेषण माना जाता है। इसके शाब्दिक अर्थ पर जाएं, तो ये होगा 'खुद के बाईं ओर स्थित', इसे शिव की एक उपमा भी माना जाता है।
इनमें से कौन सा नाम आया आपको पसंद? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock/ Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।