खेलना सब बच्चों को खूब पसंद होता है। जी भर कर खेलना उनका बचपन का अधिकार होता है। बच्चे स्वाभाव से इतने जयादा क्रिएटिव होते हैं कि किसी भी चीज़ से खेलना शुरू कर देते हैं। वो किन्ही भी हालतों में मज़ा मस्ती करने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। वास्तव में, बचपन हर इंसान के जीवन का सबसे अच्छा भाग होता है। बड़े होकर भी हमारे अंदर कहीं न कहीं एक बच्चा रहता है। तो क्यों न आप अपने बच्चों के साथ अपने बचपन को जीने का बहाना ढूंढ़ लें। इसका बहुत अच्छा तरीका है कि हम अपने बच्चों की आंखों से बचपन को जिएं। इसके लिए आपको अपने घर में कुछ ऐसे बदलाव करने होंगे जो आपके बच्चों के सपने वाले घर जैसा हो। इसके लिए आप हमारे इन टिप्स से आईडिया ले सकते हैं।
ट्रैम्पोलिन
बच्चों को उछल कूद बहुत पसंद होती है। वो घर में बेड और सोफों पर चढ़कर जम्प करते रहते हैं और आप हमेशा उनको रोकते टोकते हैं। अगर बच्चे के मन की सोचें तो यह उनकी जरूरत है। तो क्यों न घर के बैकयार्ड में आप उसके लिए एक ट्रैम्पोलिन लगवा दें। जहां वह जी भर उछल-कूद कर सके। आप चाहें तो अपनी छत या पूल के पास भी ट्रैम्पोलिन लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कम बजट में घर सजाना चाहती हैं तो ये 4 आइडियाज हैं सिर्फ आपके लिए
चॉक बोर्ड वॉल
बच्चों अकसर घर की दीवारों पर चित्रकारी करते पाए जाते हैं। उनको ऐसे करते देख कितनी बार पेरेंट्स गुस्सा भी हो जाते हैं। तो क्यों न आप बच्चों को उनकी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए बच्चे के रूम की एक वॉल को chalkboard पेंट से कवर करा दें। इससे उसको एक परमानेंट बोर्ड मिल जाएगा। जहां वह खुल कर अपने क्रिएटिविटी दिखा सकेगा। वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक
अगर आपका बच्चे में बंदरों की तरह दीवारों पर चढ़ने का टेलेंट है। तो आप उसके बेड के साइड वाली वॉल को रॉक वाल में कन्वर्ट करा सकती हैं। बच्चे के लिए अच्छी ग्रिपिंग वाले पत्थर या आयरन क्लिप लगवाएं। जिनको पकड़कर बच्चा अपनी climbing के शौक को पूरा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना
हैरी पॉटर लुक रूम
अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा है और हैरी पॉटर के करेक्टर से प्रभावित है तो आप उसके लिए अपने घर में कुछ वैसा ही स्पेस बना सकती हैं। अगर आपका बच्चे को रीडिंग का शौक है तो आप उसके लिए एक छोटी लाइब्रेरी मैं कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने घर की सीढ़ियों के नीचे वाले स्पेस को यूज कर सकते हैं।शादीशुदा कपल कम खर्चे में इस तरह सजाएं अपना घर, बढ़ेगा रोमांस
इस तरह आप अपने घर में बच्चों के अनुसार कुछ बदलाव करके उनके अपनी खुशियां ढूंढ सकते हैं। यकीन मानिए यह आपके और आपके बच्चे के लिए एक अलग अनुभव होगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों