herzindagi
image

Ring वाले पर्दे धोने में होती है परेशानी? बिना छल्ले हटाए इस तरह करें साफ

जब वॉशिंग मशीन में पर्दे, हुक और रिंग के साथ धोते हैं, तो यह बहुत आवाज करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि हुक या रिंग टूट कर मशीन में फंस जाए। अगर ऐसा हुआ, तो मशीन खराब हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 14:55 IST

भारत में एक बार फिर त्योहारों का समय आ गया है। नवरात्रि, करवाचौथ, दशहरा और दिवाली जैसे पर्व में महिलाएं घर की सफाई में पूरा ध्यान देती हैं। ऐसे में उन्हें घर की खिड़की और दरवाजों पर लगे बड़े-बड़े पर्दों को साफ करने में बहुत आलस आता है। इसका सबसे बड़ा कारण पर्दे में लगे छल्ले हैं। ये  छल्ले आपके घर की खिड़कियों को भले ही अच्छा लुक दे रहे हों, लेकिन यह धोने में परेशानी करते हैं।

कुछ लोग पहले पर्दों में से छल्ले निकालते हैं और फिर पर्दे धोते हैं। लेकिन अगर हुक वाले पर्दे हों, तो उन्हें निकाला नहीं जा सकता। ऐसे में हुक को पानी में डालने पर इस पर लगा जंग पर्दों पर लगा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रिंग और हुक के साथ पर्दे धोने के कुछ टिप्स बताएंगे। 

रिंग और हुक के साथ इस तरह धोएं पर्दे

how to wash curtains without removing rings and hooks1

  • अगर आप वॉशिंग मशीन पर रिंग या हुक के साथ पर्दे धोना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस धोने से पहले आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। 
  • पहले एक रस्सी लें और सभी हुक को इकट्ठा करके आपस में रस्सी के साथ बांध दें। 
  • इस तरह ये हुक और रिंग मशीन में घूमते हुए टूटेंगे नहीं और न ही ये आवाज करेंगे।। 
  • जब यह अच्छी तरह से धुल जाए, तो आप इसे पानी साफ पानी से निकाल लें और धूप में सुखा लें।
  • अगर आप मशीन में ही इसे सुखाना चाह रहे हैं, तो आप इसकी रस्सी बंधी रहने दें।

इसे भी पढ़ें- सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले तो बाल्टी में डालें बस एक चीज, हो जाएंगे बिल्कुल नए जैसा

वॉशिंग मशीन में कैसे धोएं छ्ल्ले वाले पर्दे

mhngbfvdcsxaz

अगर आप रस्सी नहीं बांधना चाह रहे हैं, तो आप सभी छ्ल्लों और रिंग को आपस में जोड़कर कपड़े से भी बांध सकते हैं। ऐसा करने से ये मशीन में शोर नहीं करेंगे। जब पानी में कपड़ा घूमेगा, तो यह खुलेगा भी नहीं। साथ ही, रिंग का निशान अन्य कपड़ों पर नहीं होगा। कपड़ों से रिंग को बांध कर धोने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

how to wash curtains without removing rings and hooks

(image credit- garima sharma)

अक्सर लोगों को यह भी शिकायत रहती है कि रंग और हुक से जंग उतरकर पर्दों पर लग जाता है। सफेद कपड़ों पर यह दाग ज्यादा साफ नजर आता है। इसकी वजह से यह बहुत खराब लगता है। इसके लिए जब आप कपड़ों को सुखाते हैं, तो रिंग वाला हिस्सा नीचे लटका कर सुखाएं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो रिंग का जंग पर्दों पर नहीं आएगा। आपको पर्दा सुखाते समय इसे उल्टा रखना होगा।

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।