सर्दियों के मौसम में फर्श का ठंडा होना एक आम समस्या है। चाहे आप घर में हों या ऑफिस में, ठंडा फर्श न केवल असहज होता है बल्कि कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। अब ऐसे में अगर एक बार रजाई या कंबल में घुस जाएं , तो दोबारा निकलने का मन नहीं करता है। अगर किसी तरह से इससे निकलने का मन बना भी लो तो फर्श पर पैर रखते ही दोबारा से घुस जाते हैं। अगर आप अपने घर की फर्श को ठंड में गर्म रखना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं।
फर्श पर बिछाएं मैट
ठंडी के मौसम में फर्श का ठंडा होना एक आम बात है। लेकिन इससे होने वाली समस्या कई बार हानिकारक साबित होती है, जिससे खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए फर्श पर मैट बिछाएं। फर्श पर मैट बिछाना न सिर्फ घर को आकर्षक बनाता है बल्कि इसे सुरक्षित और आरामदायक भी बनाता है। बाजार में आपको अलग-अलग प्रकार के कालीन मिल जाएंगे, जिसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
बोरा का करें इस्तेमाल
गेहूं या मक्के का बोरा, सर्दियों में ठंड से बचने का एक प्राकृतिक और किफायती तरीका रहा है। इसे गर्म करने के बाद, यह एक हीट पैक की तरह काम करता है और फर्श को गर्म रखने में मदद करता है। ठंडे फर्श से बचने के लिए आप जूट के बोरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 10 से 15 बोरे को एक-दूसरे से जोड़ते हुए सिलकर चटाई का आकार दें। अब आप इसे बिस्तर, सोफा या किचन में बिछा सकती हैं।
पोछा लगाने से बचें
फर्श को गर्म रखने के लिए आप पोछा लगाने से बचें। कोशिश करें कि दिन में एक बार पोछा लगाएं। पानी के संपर्क में आने से फर्श अधिक ठंडी हो जाती है। ऐसे में फर्श को क्लीन रखने के लिए केवल झाड़ू का इस्तेमाल करें।
पहनें मोजे
अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों के अलावा आप मोजे पहनकर रख सकती हैं। मोजे पहनने से आपके पैर गर्म रहेंगे। इसके लिए नॉर्मल मोजे के अलावा आप ऊनी या फर वाले मोजे पहन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Winter Hacks: सर्दियों में बार-बार कपड़ों पर आ जाते हैं रोएं? इन हैक्स की मदद से दूर करें परेशानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों