फटे-पुराने मोजों को अक्सर लोग बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। हालांकि, आप चाहें तो उन्हें रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करके इससे बहुत सारे फायदे उठा सकते हैं। यहां फटे पुराने मोजे के अनोखे इस्तेमाल के बारे में बताए गए हैं। पुराने या फटे मोजे को इधर-उधर फेंकने की बजाय आप कुछ शानदार "सॉक्स हैक्स" अपना सकते हैं। इससे आपके कई काम भी आसान हो सकते हैं।
पुराने मोजे हमेशा फेंकने लायक नहीं होते है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप इसका सही तरीके से कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अब भी यह सोच कर कंफ्यूज हैं कि आखिर इन मोजों से भला क्या काम कर सकते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए इसमें हम आपकी मदद करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि पुराने मोजे को आप कैसे और किन-किन कामों में दोबारा यूज कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने पुराने मोजे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर, इसे काटकर पौधों के गमलों को ढकने का काम में ला सकते हैं। इससे गमले साफ रहेंगे और मिट्टी भी इधर-उधर कम बिखरेगी। पुराने मोजे से आप बच्चों के लिए गुड़िया बना सकते हैं।
आप पुराने मोजे का इस्तेमाल फर्नीचर को सुरक्षित रखने में कर सकते हैं। फर्नीचर को खरोंच से बचाने के लिए आप मोजे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा मोजे का इस्तेमाल चेयर प्रोटेक्टर की तरह भी किया जा सकता है। मोजों को कुर्सी के पैरों पर पहनाएं। इससे फर्श पर खरोंचें नहीं आएंगी और कुर्सी सरकाने पर आवाज भी नहीं होगी।
मोजों को फर्श साफ करने के लिए मोप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 5-6 मोजों को झाड़ू या पोछे की स्टिक पर लगाएं और फर्श की सफाई करने में इसका यूज करें। इससे आपको साफ-सफाई में मद मिलेगी। साथ ही, आपके खर्च भी थोड़े बच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- बड़े काम का है पुराना स्वेटर, मोजे से लेकर पोछा बनाने में इस तरह कर सकती हैं इस्तेमाल
मोजों का इस्तेमाल आप जूतों को चमकाने के लिए कर सकते हैं। जूते को पॉलिश करते समय आप मोजे का आसानी से यूज कर सकते हैं। जूतों पर पॉलिश लगाकर मोजे से रगड़ें। यह जूते में जल्दी और आसानी से चमक लाएगा।
इसे भी पढ़ें- बिना सुई धागे के पुरानी टी-शर्ट से बना सकती हैं ब्रा, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अपने पालतू जानवरों के लिए आप मोजे से खिलौने बना सकते हैं। इसके अलावा, सर्दियों में आप अपने पालतू जानवरों के लिए मोजे से बिस्तर भी बना सकते हैं। घर के एक कोने में इसका बिस्तर लगाकर उन्हें एडजस्ट कर सकते हैं। इस तरह पुराने मोजे को फेंकने जाएं आप उपयोगी चीजें बना सकते हैं।।
इसे भी पढ़ें- घर को सजाने के लिए कार्डबोर्ड से तैयार करें Hanging Flying Bird
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।