herzindagi
How to make paper flying bird step by step

घर को सजाने के लिए कार्डबोर्ड से तैयार करें Hanging Flying Bird

क्या आप घर को सजाने के लिए मार्केट से सामान खरीदकर लाते हैं। अगर हां, तो बता दें कि आप बेकार पड़े कार्डबोर्ड से हैंगिंग फ्लाइंग बर्ड बनाकर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-24, 19:02 IST

How to make bird with cardboard: ऑनलाइन सामान से लेकर बाजार से खरीद गए प्रोडक्ट अक्सर कार्डबोर्ड बॉक्स में पैक होकर आता है। ढेर सारे बॉक्स इकट्ठा होने के बाद हम सभी इन्हें बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। बता दें कि आप कार्डबोर्ड की मदद से घर की सजावट के लिए हैंगिंग फ्लाइंग बर्ड बना कर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा आप कार्डबोर्ड की मदद से आप अलग-अलग प्रकार के डेकोरेशन सामान बनाकर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं ड्राइंग रूम से लेकर  हॉल में लगाने के लिए हैंगिंग फ्लाइंग बर्ड कैसे बना सकती हैं।

फ्लाइंग हैंगिंग बर्ड बनाने के लिए जरूरी सामग्री

How to make paper flying bird step by step process

  • कार्डबोर्ड शीट
  • स्केच पेन या पेंसिल
  • रंगीन पेंट और ब्रश
  • गोंद या टेप
  • कैंची
  • स्ट्रिंग या धागा

इसे भी पढ़ें-पेपर बैग फेंकने की बजाय बच्चों के लिए बनाएं ये 3 चीजें

फ्लाइंग हैंगिंग बर्ड बनाने का तरीका (How To Make Hanging Flying Bird )

Step by step making flying hanging bird with cardboard

  • फ्लाइंग हैंगिंग बर्ड बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड पर एक फ्लाइंग बर्ड का डिजाइन बनाएं ताकि काटने और रंगने में आसानी हो।
  • इसके बाद डिजाइन को कार्डबोर्ड पर स्केच करें और फिर कैंची का उपयोग करके बर्ड के आकार को काट लें।
  • बर्ड के डिजाइन को रंगीन पेंट्स या रंगीन पेपर से सजाएं। आप बर्ड की पंखों,पूंछ और शरीर को अलग-अलग रंगों से सजाकर बिल्कुल रियल बना सकते हैं। अगर आप पेंट कलर का उपयोग कर रहे हैं, तो पेंट को पूरी तरह से सूखने दें।
  • अब बर्ड के ऊपर एक छोटा सा छेद बनाएं। अब इस छेद में स्ट्रिंग डालकर बांधें। यह स्प्रिंग बर्ड को लटकाने के लिए उपयोगी होगी।
  • इस तरह आप कार्डबोर्ड की मदद से घर सजाने के लिए हैंगिंग फ्लाइंग बर्ड बनाकर तैयार कर सकती हैं। आप इसे घर के किसी भी हिस्से में ऊंचाई पर लटका सकते हैं।

हैंगिंग बर्ड बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • बर्ड को सजाते समय आप इंटरनेट पर अलग-अलग डिजाइन और क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। साथ ही आप पंखों पर स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं।
  • हैंगिंग बर्ड बनाने के लिए चिड़िया के पंखों को कर्व करें। ऐसा करने बर्ड रियल लगेगी।

इसे भी पढ़ें-Real Flower से ऐसे बनाएं परमानेंट ज्वेलरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik, Meta AI

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।