How To Reuse Old Sweaters: कई बार हम रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को बाजार से खरीद कर लाते हैं। लेकिन आप चाहे तो इन्हें बिना खर्च के घर में मौजूद कपड़े से बनाकर तैयार कर सकती हैं। आजकल फैशन के चक्कर में हम नए-नए कपड़े खरीदते रहते हैं। ऐसे में कई बार पुराने और कटे-फटे स्वेटर को बेकार समझकर फेंक देती हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप इन्हें फेंकने के बजाय घर के कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपके पास पुराने स्वेटर हैं, तो इन्हें बेकार समझने के बजाय तकिए का कवर, बोतल का कवर और पोंछा बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इन चीजों को घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं।
पुराने बेकार पड़े स्वेटर की मदद से आप मोजा बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके सबसे पहले तय करें कि आप स्वेटर के किस हिस्से से मोजे बनाना चाहते हैं। आस्तीन वाले हिस्से से मोजे थोड़े ढीले और आरामदायक होगा,जबकि निचले हिस्से से मोजे थोड़े टाइट हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने हिसाब से इसे कट करें। अब बीच में अंगूठे के लिए एक छोटा सा छेद छोड़ दें। अंगूठे के लिए छोड़े गए छेद को सीधा करके सिलाई करें। आप मोजे पर अलग-अलग डिजाइन जैसे कि बटन लगाना, धागे से सजा आदि से सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Nail Paint Bottle Reuse: बड़े काम की है नेल पॉलिश की खाली बोतल, बनाएं होम डेकोरेशन की ये चीजें
बोतल का कवर बनाने के लिए स्वेटर का एक ऐसा हिस्सा चुनें जो उसे पूरी तरह से ढक ले। आमतौर पर बाजू का हिस्सा बेहतर है। अब बोतल को स्वेटर पर रखें और उसके चारों ओर लाइन खींचकर बॉक्स बनाएं। इसके बाद कैंची की मदद से इसे तीन तरह से सिलें। आप चाहें तो ऊपर के किनारे पर एक छोटा सा बटन और नीचे के किनारे पर एक लूप लगा सकते हैं। इससे बोतल को कवर करने और खोलने में आसानी होगी।
पोछा का इस्तेमाल हम सभी रोजाना घर को साफ-सधुरा रखने के लिए करते हैं। इसके लिए आप पुराने स्वेटर की मदद से मॉपिंग क्लॉथ बना सकती हैं। इसके लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ये टुकड़े लगभग 10 x 10 इंच के हो सकते हैं। अब कटे हुए टुकड़ों को एक साथ सिलाई करते हुए एक बड़ा टुकड़ा बना लें। आप चाहें तो अलग-अलग रंग के स्वेटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सिलाई के बाद किनारे को मजबूत बनाने के लिए किनारे पर एक डोरी या टेप लगाकर मॉपिंग स्टैंड पर बांधें।
स्वेटर की मदद से आप सॉफ्ट टॉय का कवर बना सकती हैं। इसके लिए टॉय के ऊपर स्वेटर को रखकर साइज चेक करें। इसके बाद इसे नापकर कट करें। अब इसे किनारे से सिलकर खिलौने को कवर करें।
इसे भी पढ़ें-बिरयानी खाने के बाद खाली मटकी को बगीचे में रखने से आसान हो सकते हैं ये काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।