एक्सपायर केचप को अक्सर लोग अपने किचन से निकालकर फेंक देते हैं। हालांकि, इसे घर के कुछ कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।केचअप में मौजूद एसिडिक और क्लीनिंग गुण इसे साफ-सफाई और अन्य घरेलू कामों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इसका घरेलू कामों में इस्तेमाल करके आप न सिर्फ किचन के बर्तनों को चमका सकते हैं, बल्कि घर में लगे अन्य चीजों की क्लीनिंग में भी यह बहुत काम का हो सकता है।
एक्सपायर केचअप का इस्तेमाल एक सस्ता और प्रभावी तरीका है, जिससे आप घर के छोटे-मोटे कामों को आसानी से निपटा सकते हैं। तो आइए एक्सपायर केचअप के कुछ अनोखे उपयोग के बारे में जान लेते हैं।
स्टील के बर्तन को चमकाने में काम आ सकता है केचअप
- स्टेनलेस स्टील के बर्तन, कटलरी या सिंक पर जमी धूल और दाग-धब्बों को हटाने के लिए केचअप का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको थोड़ा सा केचअप दाग वाली जगह पर लगाना है।
- इसे ऐसे ही 10 मिनटों के लिए छोड़ दें।
- फिर गीले और मुलायम कपड़े से इसे पोंछ कर साफ कर लें।
- यह स्टील को नई जैसी चमक देने में मदद कर सकता है।
तांबे की चीजों को साफ कर सकता है केचअप
- तांबे के बर्तन, सिक्के या सजावट की चीजों पर केचअप लगाकर आप इसकी सफाई कर सकते हैं।
- केचअप लगाकर इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
- फिर किसी सॉफ्ट ब्रश से इसे रगड़ें और साफ करें।
- यह तांबे पर जमा कालेपन को हटाने के लिए एक आसान तरीका हो सकता है।
केचअप से करें कांच या खिड़कियों की सफाई
- खिड़कियों या शीशों पर जमी गंदगी को हटाने के लिए केचअप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- केचअप को सबसे पहले कपड़े या स्पंज पर लगाना है।
- इसके बाद, शीशे पर धीरे-धीरे लगाते हुए साफ करें।
- फिर, शीशे को पानी से धो लें।
- यह शीशे को चमकदार बना सकता है।
गार्डनिंग टूल्स की सफाई के लिए
- गार्डनिंग टूल्स जैसे- कुदाल, कैंची, वॉटरिंग कैन आदि चीजों को भी आप केचअप की मदद से साफ कर सकते हैं।
- केचअप लगाकर कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें।
- अगर इन में से किसी चीज पर गंदगी या जंग लगी है, तो उसे हटाने के लिए स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।
- धोने के बाद इसे अच्छी तरह धूप में सुखा लें।
- केचअप से धोने के बाद, आपकेगार्डनिंग टूल्स बिल्कुल नए जैसे चमक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-चांदी के बर्तनों को टोमैटो कैचअप से इस तरह करें साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों